Hajipur News : मुर्शिदाबाद ज्वेलरी लूटकांड का वैशाली कनेक्शन, महिला आरोपी गिरफ्तार

Hajipur News : ज्वेलरी लूटकांड में वैशाली कनेक्शन की पुष्टि, महिला ने स्वीकार की संलिप्तता

Hajipur News (गोपाल कुमार राय) : पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिला के शमशेरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत सेनको ज्वेलर्स से लुट की घटना का तार वैशाली जिले से जुड़ा था. इस घटना का बंगाल पुलिस ने वैशाली पुलिस की मदद से एक महिला आरोपी को 17 हीरा जड़ित अंगूठी के साथ गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई. छापेमारी टीम में बैंक एवं ज्वेलरी कोषांग एसटीएफ के पुलिस उपाधीक्षक आनंद कुमार के साथ जिले की डीआईयू टीम एवं वैशाली थाने की पुलिस शामिल थी. गिरफ्तार आरोपी वैशाली थाना क्षेत्र के रोहना गांव निवासी सच्चिदानंद सिंह की पुत्री कंचन कुमारी है. आवश्यक कार्रवाई के बाद बंगाल पुलिस बरामद आभूषण के साथ उसे गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई.

5 किलो सोना और नकदी लूट मामले में वैशाली तक पहुंची बंगाल पुलिस

बताया गया कि बीते 14 मई को 6 से 7 अज्ञात अपराधियो ने हथियार के बल पर सेनको ज्वेलर्स से लगभग 5 किलोग्राम सोने के आभूषण एवं तीन लाख रूपये नगद की लूट की कर ली थी. इस संबंध में शमशेरगंज थाना में कांड सं॰-342/26 दर्ज कर स्थानीय पुलिस कार्रवाई में जुटी थी. बताया गया कि तकनीकी जांच, सीसीटीवी फुटेज एवं मोबाइल लोकेशन के आधार पर बंगाल पुलिस को वैशाली की महिला अपराधी के संबंध में जानकारी मिली.

महिला के पास मिली डायमंड जड़ी 17 सोने की अंगूठियां

वैशाली एसपी विक्रम सिहाग ने बताया कि घटना में शामिल अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए पाश्चिम चगाल पुलिस ने अंतरराजीय समन्वय स्थापित कर वैशाली पुलिस से संपर्क किया. जिसके बाद जिले की डीआईयू टीम के साथ वैशाली थाना की पुलिस की मदद से छापेमारी कर महिला आरोपी कंचन कुमारी को हिरासत में ले लिया गया. पुलिस ने उसके पास से कुल 17 पीस सोने की डायमंड लगी अंगूठी बरामद किया है. महिला ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है. मुर्शिदाबाद पुलिस अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई कर रही है.

Also Read : Hajipur News : हाजीपुर में पैक्स उपचुनाव के नामांकन पत्रों की जांच पूरी, एक पर्चा रद्द

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Yuvraj Ratan

पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.

प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >