हाजीपुर में आज ‘नो व्हीकल डे’, प्रशासन रहेगा सार्वजनिक परिवहन पर, जानें सदर अस्पताल का पूरा ओपीडी चार्ट

Hajipur News : हाजीपुर में आज शनिवार को ‘नो व्हीकल डे’ मनाया जा रहा है, जिसमें सभी सरकारी कर्मचारी सार्वजनिक वाहनों का उपयोग करेंगे. इसके साथ ही सदर अस्पताल में विभिन्न विभागों के विशेषज्ञों की ओपीडी सेवाएं जारी रहेंगी और जिले में सुरक्षा के मद्देनजर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया जाएगा.

Hajipur News: आज शनिवार को वैशाली जिला मुख्यालय से लेकर प्रखंड स्तर तक प्रशासनिक गतिविधियों और जन-सुविधाओं को लेकर कई महत्वपूर्ण अपडेट्स हैं.

आज के प्रमुख कार्यक्रम

पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के साथ आज जिला मुख्यालय एवं प्रखंड स्तर के सभी पदाधिकारी और कर्मी निजी वाहनों के बजाय सार्वजनिक परिवहन से कार्यालय पहुंचेंगे. बता दें कि जिले के विभिन्न प्रखंडों में जनगणना के तहत मकान सूचीकरण का कार्य तेजी से जारी रहेगा. साथ ही अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था को पुख्ता करने के लिए जिले के प्रमुख चौक-चौराहों पर विशेष वाहन जांच अभियान चलाया जाएगा.

सदर अस्पताल हाजीपुर: आज का ओपीडी (OPD) शेड्यूल

यदि आप आज सदर अस्पताल जा रहे हैं, तो डॉक्टरों की सूची इस प्रकार है:

विभागतैनात चिकित्सक
मेडिकल ओपीडीडॉ. आर.के. रंजन, डॉ. एस.के. दिवाकर
सर्जिकल ओपीडीडॉ. एस.के. सिन्हा
ऑर्थो (हड्डी) ओपीडीडॉ. रौशन कुमार
डेंटल ओपीडीडॉ. दीप्ती सिन्हा
डेंटल ओटीडॉ. प्रियंका
आई (आँख) ओपीडीडॉ. दिवाली प्रसाद
ईएनटी (नाक-कान-गला)डॉ. वाई.एम. आनंद
स्किन ओपीडीडॉ. पल्लवी (MO)
टेली मेडिसिनडॉ. ज्योति (MO), डॉ. तनुजा

आपातकालीन सेवा (इमरजेंसी ड्यूटी चार्ट)

सदर अस्पताल की इमरजेंसी में डॉक्टरों की तैनाती तीन पालियों में की गई है:

  • सुबह 8:00 से दोपहर 2:00 बजे: डॉ. पल्लवी (सर्जिकल) एवं डॉ. गौरव गजेंद्र
  • दोपहर 2:00 से रात्रि 9:00 बजे: डॉ. सौरभ प्रकाश एवं डॉ. ए.के. यादव आनंद
  • रात्रि 9:00 से रविवार सुबह 8:00 बजे: डॉ. अक्षय मानेकर एवं डॉ. आशीष रंजन

आज का दर्शन: बाबा पातालेश्वर नाथ मंदिर

नगर महादेव बाबा पातालेश्वर नाथ मंदिर के पट श्रद्धालुओं के लिए सुबह 4:00 बजे से रात्रि 8:30 बजे तक खुले रहेंगे।

  • प्रातः आरती: सुबह 5:00 बजे
  • संध्या आरती: शाम 7:00 बजे

Also Read: शेयर मार्केट में ₹4 लाख हारने के बाद युवक ने रचा खुद के अपहरण का स्वांग, पुलिस ने बक्सर से किया बरामद

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Aditya Kumar Ravi

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >