Hajipur News : चहारदीवारी तोड़कर घर में घुसा ट्रक, चालक घायल

Hajipur News : चहारदीवारी तोड़कर घर में घुसा ट्रक, चालक घायल, ग्रामीणों ने ट्रक चालक को पहुंचाया अस्पताल

Hajipur News (दिलीप कुमार) : महुआ थाना क्षेत्र के सिंघाड़ा टाड़ा गांव में देर रात्रि चहारदीवारी तोड़कर एक ट्रक घर में घुस गया, इस घटना में चालक घायल हो गया. देर रात अचानक जोर से आवाज सुनाई देने से घरों में सो रहे लोगों के बीच हड़कंप मच गया. इस घटना में एक बड़ी हादसा भी टल गया.

समस्तीपुर जा रहा था ट्रक

जानकारी के अनुसार शुक्रवार की देर रात्रि बिसलेरी पानी के बोतल से लदा एक ट्रक हाजीपुर से समस्तीपुर जा रहा था. इसी दौरान महुआ थाना क्षेत्र के ताजपुर मार्ग पर सिंघाड़ा टाड़ा गांव में चालक ट्रक से संतुलन खो दिया और ट्रक स्थानीय सुरेन्द्र राय के घर की चहारदीवारी तोड़ते हुए घर में ट्रक घुस गया. घटना के दौरान जोर से आवाज सुनाई देते ही लोगों के बीच हड़कंप मच गया.

ग्रामीणों ने ट्रक चालक को पहुंचाया अस्पताल

इस घटना में चालक घायल हो गया, लेकिन बड़ी हादसा टल गया. आवाज सुनकर घटनास्थल की ओर दौड़े ग्रामीणों ने तत्काल ट्रक में फंसे चालक को बाहर निकालकर इलाज के लिय निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया. ग्रामीणों ने बताया कि घटना के दौरान सुरेंद्र राय के सपरिवार घर की पीछे वाले कमरे और छत पर सोए हुए थे. जिससे बड़ा हादसा टल गया. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

Also Read : Buxar News : चौसा कोचस मुख्य पथ के मध्य में जानलेवा बना गढ्ढा, ग्रामीणों ने उठाई आवाज

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Yuvraj Ratan

पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.

प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >