कोनहारा घाट पर श्रद्धा और आस्था का संगम, नित्यानंद राय की मौजूदगी में नमामि गंगे घाट पर हुआ भव्य कार्यक्रम

Hajipur News : देश की प्रगति और समाज के कल्याण के लिए मां गंगा से की प्रार्थना, गृह राज्य मंत्री ने कहा- प्रधानमंत्री हमेशा राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हैं.

हाजीपुर से कैफ अहमद की रिपोर्ट
Hajipur News : प्रधानमंत्री के रूप में 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में बुधवार को हाजीपुर के कोनहारा घाट स्थित नमामि गंगे घाट पर भव्य गंगा आरती एवं मंगल कामना कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में भारत सरकार के गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए. गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने विधिवत पूजा-अर्चना कर भव्य गंगा आरती का शुभारंभ किया. इस अवसर पर उन्होंने मां गंगा की आराधना कर देश की सुख-समृद्धि एवं जनकल्याण की कामना की. कार्यक्रम के दौरान हाजीपुर विधायक अवधेश सिंह, नगर परिषद हाजीपुर की सभापति डॉ. संगीता कुमारी, उपसभापति कंचन कुमारी, कार्यापालक पदाधिकारी तथा अन्य जनप्रतिनिधियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर समारोह का उद्घाटन किया.

गृह राज्य मंत्री बोले- प्रधानमंत्री का जीवन राष्ट्र सेवा को समर्पित

नमामि गंगे घाट पर आयोजित गंगा आरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, भाजपा कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे. वैदिक मंत्रोच्चार, शंखनाद और दीपों की जगमगाहट के बीच हुई गंगा आरती ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया. गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री अपने पूरे जीवन देश को समर्पित किए हैं और देश की सेवा में लगे हुए हैं जब वह मुख्यमंत्री थे तब से वह देश के बारे में सोचते हैं. उन्होंने केदारनाथ त्रासदी में मुख्यमंत्री होते हुए भी काफी सराहनीय कार्य किया. मां गंगा के प्रति अपनी आस्था प्रकट करते हुए देश की उन्नति और समाज के कल्याण की प्रार्थना किया गया. कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों में हुए विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं की चर्चा करते हुए इसे देश के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया गया.

Also Read : स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार और राज्यपाल की मौजूदगी में सिविल सर्जन को मिला सम्मान, बेहतर प्रदर्शन पर मिला प्रशस्ति पत्र

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Yuvraj Ratan

पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.

प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >