Hajipur News : पति की दीर्घायु और सुख-समृद्धि के लिये वट सावित्री की सुहागिनों ने रखा व्रत

Hajipur News : पति की दीर्घायु और सुख-समृद्धि के लिये वट सावित्री की सुहागिनों ने रखा व्रत,

Hajipur News (कैफ अहमद) : शनिवार को शहर समेत जिले के विभिन्न क्षेत्रों में सुहागिन महिलाओं ने श्रद्धा और आस्था के साथ वट सावित्री पूजा की. सुबह से ही महिलाएं सज-धज कर वट वृक्ष (बरगद) के पास पहुंचीं और विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की. इस दौरान महिलाओं ने वट वृक्ष की परिक्रमा कर कच्चा धागा बांधा तथा अपने पति की लंबी उम्र, सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की.

शहर की विभिन्न मंदिरों में हो रही पूजा

शहर के बाजार समिति, यादव चौक, मीनापुर, शाही कॉलोनी, दिग्घी समेत मंदिरों और वट वृक्षों के आसपास पूजा की गई. महिलाओं ने पूजा के दौरान फल, फूल, मिठाई, भीगा चना, पंखा और अन्य पूजन सामग्री अर्पित की. कई स्थानों पर महिलाओं ने समूह बनाकर सावित्री और सत्यवान की कथा भी सुनी.

हिंदू धर्म में वट सावित्री पूजा का विशेष महत्व

वट सावित्री व्रत में माता सावित्री ने अपने तप, समर्पण और दृढ़ संकल्प से अपने पति सत्यवान के प्राण यमराज से वापस प्राप्त किए थे. तभी से यह व्रत पति की लंबी आयु और अखंड सौभाग्य के लिए किया जाता है. वट वृक्ष को भीदीर्घायु और जीवनदायी माना गया है, इसलिए इसकी पूजा का विशेष महत्व बताया गया है.

व्रतियों ने गाए पारंपरिक गीत

पंडितों के अनुसार वट वृक्ष में ब्रह्मा, विष्णु और महेश का वास माना जाता है. वट सावित्री पूजा करने से परिवार में सुख-शांति, समृद्धि और वैवाहिक जीवन में मजबूती आती है. इस अवसर पर महिलाओं ने पारंपरिक गीत भी गाए और परिवार की सुख-समृद्धि की प्रार्थना की.

Also Read : Buxar News : अपर समाहर्ता ने किया राजपुर अंचल का औचक निरीक्षण, लंबित राजस्व कार्यों को जल्द निपटाने का निर्देश

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Yuvraj Ratan

पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.

प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >