Hajipur News: दिग्घी कला पश्चिमी पैक्स से अंटु कुमार ने किया नामांकन, सदर प्रखंड कार्यालय में आखिरी दिन उमड़ी भारी भीड़

Hajipur News : हाजीपुर सदर प्रखंड कार्यालय में नामांकन के आखिरी दिन उमड़ी भारी भीड़, उम्मीदवारों के पक्ष में समर्थकों ने की नारेबाजी

Hajipur News: (कैफ अहमद) वैशाली जिले के विभिन्न पैक्सों में होने वाले चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है. गुरुवार को हाजीपुर सदर प्रखंड परिसर में पैक्स अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल करने पहुंचे उम्मीदवारों और उनके समर्थकों की काफी भीड़ देखी गई. दिग्घी कला पश्चिमी पैक्स से अंटु कुमार ने अपना नामांकन किया. नामांकन के दौरान उनके समर्थक बड़ी संख्या में सदर प्रखंड कार्यालय पहुंचे. नामांकन दाखिल करने के बाद समर्थकों ने फूल-माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया. इस दौरान प्रमोद कुमार उर्फ़ जुल्म राय, मनोज पासवान, शिवनाथ सिंह, निक्कू सिंह, मृत्युंजय कुमार, शंभू राय, बालेश्वर राय, रवि रौशन कुमार, गोपी राय, रंजन कुमार, अशोक राय, बीरबल राय, दर्शन दास, मनीष डीलर,समेत अन्य लोग शामिल थे.

4 प्रखंडों के 9 पैक्सों में हो रहा है चुनाव

जिले के 4 प्रखंडों के कुल 9 पैक्सों में निर्वाचन की प्रक्रिया निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार कराई जा रही है. निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया 20 एवं 21 मई 2026 को पूर्वाह्न 11:00 बजे से अपराह्न 03:00 बजे तक चलेगी. नामांकन पत्रों की संवीक्षा 22 एवं 23 मई को होगी, जबकि अभ्यर्थिता वापस लेने तथा चुनाव चिन्ह आवंटन की प्रक्रिया 26 मई को संपन्न होगी. निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मतदान 03 जून 2026 को सुबह 07:00 बजे से शाम 04:30 बजे तक संबंधित पंचायत क्षेत्रों के 22 मतदान केंद्रों पर कराया जाएगा. मतदान समाप्त होने के तुरंत बाद मतगणना होगी और परिणाम घोषित किए जाएंगे.

Also Read: दहेज की लोभी ने शादी के महज 9 महीने बाद विवाहिता की बेरहमी से पिटाई की, फिर जहर देकर हत्या

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vivek Ranjan

विवेक रंजन पाण्डेय पिछले 8 वर्षों से टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने Aryabhatta Knowledge University, Patna से BJMC की पढ़ाई की है.

उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत Network 10 टीवी चैनल से की. इसके बाद News India, News18 Digital सहित कई राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में फील्ड रिपोर्टिंग और कंटेंट राइटिंग का अनुभव प्राप्त किया.

वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में Content Writer के रूप में कार्यरत हैं. यहां बिहार की राजनीति, चुनाव, शिक्षा, कृषि, रोजगार, सरकारी योजनाओं, सामाजिक सरोकारों और विभिन्न जिलों की महत्वपूर्ण खबरों पर तथ्यपरक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >