फतेहपुर पंचायत में लगी आग, चार घरों का सामान जलकर नष्ट

Hajipur News : राघोपुर में चार परिवारों का सबकुछ राख, खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर

Hajipur News (अभिषेक शाश्वत) : राघोपुर थाना क्षेत्र के फतेहपुर पंचायत वार्ड 14 खुदगाश गांव में खाना बनाने के दौरान लगी आग ने चार घरों को जलाकर राख कर दिया. आग लगने की सूचना पर आसपास के लोग और राहगीर जुट गए. मोटर पंप, चापाकल आदि की मदद से स्थानीय लोगों ने आग बुझाने का प्रयास शुरू किया. लोजपा रामविलास के वरिष्ठ नेता रामप्रवेश भगत एवं युवा नेता चंद्र विजय कुमार उर्फ चंदू ने घटना की जानकारी अंचलाधिकारी एवं राघोपुर थाना अध्यक्ष को दी. सूचना पर राघोपुर थानाध्यक्ष अवधेश कुमार और दमकल कर्मी भी मौके पर पहुंचे. दमकल कर्मियों ने स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक घरों का सारा सामान जल चुका था.

खाना बनाने के दौरान लगी आग ने मचाया कहर, एक के बाद एक चार घर जले

आग में टुनटुन भगत, अजय भगत, रमेश भगत और अनीता देवी का घर जल गया. घरों में रखी चौकी, बर्तन, बक्सा, गेहूं, चावल, कपड़ा, कागजात, नकद रुपए और अन्य सामान जलकर नष्ट हो गया. जानकारी के अनुसार टुनटुन भगत के घर में खाना बनाने के दौरान आग लगी. देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और बगल के तीन घरों को चपेट में ले लिया. मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि आग और भीषण गर्मी इतनी तेज थी कि लोग पास नहीं जा पा रहे थे. घर वाले अपने सामने ही घर का सारा सामान जलता देखते रहे और कुछ भी निकाल नहीं सके. घटना के बाद अग्नि पीड़ित परिवारों का रोते-रोते बुरा हाल है.अब भीषण गर्मी में खुले आसमान के नीचे रहने की चिंता उन्हें सता रही है. रामप्रवेश भगत एवं चंद्र विजय कुमार ने राघोपुर अंचल अधिकारी से अभिलंब अग्नि पीड़ित परिवार को सरकारी सहायता राशि उपलब्ध कराने की मांग.

Also Read : चिलचिलाती धूप और उमस ने बढ़ाई परेशानी, तरैया में जनजीवन प्रभावित

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Yuvraj Ratan

पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.

प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >