Vaishali News : देसरी और राजापाकर सीएचसी में महिला चिकित्सकों की प्रतिनियुक्ति

Vaishali News : DM की पहल से CHC में पहली बार महिला चिकित्सकों की हुई नियुक्ति, जनप्रतिनिधियों और स्थानीयों ने फैसले का किया स्वागत

Hajipur News : जिले में महिलाओं को बेहतर एवं सहज स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल हुई है. इसके तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देसरी एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजापाकर में महिला चिकित्सकों की प्रतिनियुक्ति का निर्देश दिया है. डीएम वर्षा सिंह के निर्देश के आलोक में डॉ. शालिनी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महनार से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजापाकर तथा डॉ. अमीना रंजन को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिदुपुर से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देसरी में प्रतिनियुक्त किया गया है.

पहली बार हुई महिला चिकित्सकों की नियुक्ति

मालूम हो कि अब तक इन दोनों सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में एक भी महिला चिकित्सक पदस्थापित नहीं थीं, जिसके कारण गर्भवती महिलाओं एवं अन्य महिला मरीजों को जांच एवं उपचार के दौरान काफी असुविधा का सामना करना पड़ता था. कई बार महिलाएं झिझक एवं संकोच के कारण समय पर इलाज नहीं करा पाती थीं.

प्रशासन के निर्णय का जनप्रतिनिधियों और स्थानीयों ने किया स्वागत

डीएम ने इस विषय को गंभीरता से लेते हुए स्वास्थ्य विभाग को त्वरित कार्रवाई का निर्देश दिया. डीएम ने कहा कि महिलाओं की स्वास्थ्य सेवाओं तक सहज एवं सम्मानजनक पहुंच सुनिश्चित करना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है. उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं को बेहतर चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध कराने हेतु प्रशासन लगातार संवेदनशील एवं प्रतिबद्ध है. महिला चिकित्सकों की प्रतिनियुक्ति से अब गर्भवती महिलाओं की नियमित जांच, प्रसव पूर्व देखभाल, महिला रोग संबंधी परामर्श एवं उपचार में काफी सुविधा होगी. स्थानीय लोगों एवं जनप्रतिनिधियों ने भी जिला प्रशासन के इस निर्णय का स्वागत करते हुए इसे महिला स्वास्थ्य के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कदम बताया है.

डीएम ने दिशा निर्देश भी दिए

डीएम ने ने सिविल सर्जन एवं संबंधित स्वास्थ्य अधिकारियों को निर्देशित किया है कि जिले के सभी स्वास्थ्य संस्थानों में आवश्यक मानव संसाधन एवं चिकित्सा सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए ताकि आम जनता को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा समय पर प्राप्त हो सके.

Also Read : Arrah News : कारतूस के साथ एक गिरफ्तार

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Yuvraj Ratan

पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.

प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >