Hajipur News : महुआ में चलती पिकअप वैन के नीचे घुसा 5 वर्षीय बच्चा, गंभीर रूप से घायल

Hajipur News : पिकअप वैन हादसे में घायल बच्चा गंभीर, चालक ने गाड़ी रोककर बचाया

Hajipur News (दिलीप कुमार) : महुआ थाना क्षेत्र के देसरी रोड में चलती पिकअप वैन के पीछे से एक बच्चा घूंस गया.इस घटना में वह बुरी तरह से घायल हो गया.ग्रामीणों द्वारा शोर मचाने पर चालक ने गाड़ी रोकी तो घायल बच्चा को बाहर निकालकर इलाज के लिये हॉस्पिटल में भर्ती कराया. जानकारी के अनुसार बुधवार की देर शाम देसरी मार्ग पर पत्रकार चौक के समीप स्थित पासवान टोला में एक 5 वर्ष का बच्चा चलती पिकअप वैन के पीछे दौड़ते हुए घूंस गया.

घायल बच्चे की स्थिति गंभीर, अस्पताल में भर्ती

इस घटना में वह बुरी तरह से घायल हो गया. ग्रामीणों द्वारा शोर मचाने पर चालक गाड़ी रोका तब जाकर बच्चा को आनन फानन में गाड़ी के नीचे से उठाकर इलाज के लिये भर्ती कराया गया. स्थानीय रामनरेश शर्मा,शत्रुध्न भारती,संजय सिंह के साथ अन्य लोगों ने बताया कि बच्चा की स्थिति गंभीर बनी हुई है. घटना के बाद पिकअप चालक खुद गाड़ी खड़ी कर ग्रामीणों के बीच अपनी उपस्थिति दर्ज करा दी है.घटना की सूचना डायल 112 को भी दी गई है.

Also Read : Siwan News : दया, करुणा और परोपकार ही मानव‌ जीवन के सबसे बड़े आभूषण है : प्रमोद कृष्ण महाराज

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: YUVRAJ RATAN

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >