Hajipur News : पुण्यतिथि पर सेवा का संकल्प: रक्तदान शिविर में उमड़ी भीड़

Hajipur News : गोरौल में रक्तदान महाअभियान, 52 लोगों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान

Hajipur News (सुधीर कुमार झा) : गोरौल प्रखंड के भानपुर बरेवा स्थित प्रमुख सह प्रमुख संघ वैशाली के अध्यक्ष मुन्ना कुमार के पिता स्वo फकीरा राय के पुण्यतिथि पर एक रक़्तदान शिविर का आयोजन किया गया . शिविर मे रक़्तदाताओ ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया . यह शिविर वैशाली ब्लड लाइन परिवार के नेतृत्व मे 302वां रक़्तदान शिविर था. मौके पर प्रमुख श्री कुमार ने कहाँ की समाज में रक़्तदान जैसे कल्याण का काम करना भाग्य और सौभाग्य की बात है. पहले से भी करते आ रहे थे अब भी कर रहे है और आगे भी करते रहेंगे. ये मेरे पिता जी का किया हुआ कार्य है की मुझे भी मौका मिला इस सराहनीय कार्यक्रम को करने का . मौके पर प्रमुख ने रक़्तदान कर शिविर का शुभारंभ किया.

रक्तदान शिविर में 52 लोगों ने किया रक्तदान

शिविर में जिला पार्षद रूबी कुमारी, मेराज, विकास, राजू, मुन्ना,अमर कुमार पासवान, अरविन्द कुमार, जय प्रकाश पासवान, मोo सहनवाज़ अंसारी, पंकज कुमार, विवेक कुमार, रविंद्र कुमार, प्रभात कुमार, ब्रिज किशोर राय,आदित्य कुमार, सुबोध कुमार, सुजीत कुमार, गोलू कुमार तपन कुमार, संतोष कुमार, चन्दन कुमार सौरभ, अमोद कुमार, विश्वनाथ राय, अभिषेक कुमार, चन्दन कुमार पासवान, गोपाल कुमार, रवि कुमार, तपन कुमार उर्फ़ बरकुन, रवि, अभिनाश, बिमलेश, बिभिष्ण, विजय, अमित, महेश राय सहित 52 लोगो ने रक्तदान किया है.

Also Read : Hajipur News : अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम पर पथराव, सीओ की गाड़ी क्षतिग्रस्त

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Yuvraj Ratan

पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.

प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >