हाजीपुर में मातम के साथ मनाई गई आशूरा, शिया समुदाय का जुलूस ऐतिहासिक कर्बला मैदान पहुंचा

Hajipur Muharram News: हाजीपुर में आशूरा पर शिया समुदाय ने मातमी जुलूस निकालकर इमाम हुसैन की शहादत को याद किया. नवादा से निकला जुलूस ऐतिहासिक कर्बला मैदान पहुंचा, जहां सीना-ज़नी और जंजीरी मातम किया गया.

Hajipur Muharram News: (कैफ अहमद) मोहर्रम की दसवीं यानी आशूरा के अवसर पर शुक्रवार को शिया समुदाय के लोगों ने गम और अकीदत के साथ हजरत इमाम हुसैन की शहादत को याद किया. गंगा ब्रिज थाना क्षेत्र के नवादा से पारंपरिक मातमी जुलूस निकाला गया, जिसमें बड़ी संख्या में अकीदतमंद शामिल हुए.

या हुसैन’ की सदाओं के बीच निकला मातमी जुलूस

जुलूस में शामिल अकीदतमंद “या हुसैन” और “लबैक या हुसैन” की सदाओं के बीच मातम करते हुए जढ़ुआ स्थित ऐतिहासिक कर्बला मैदान पहुंचे. वहां पहुंचकर लोगों ने इमाम हुसैन और कर्बला के शहीदों की याद में सीना-ज़नी और जंजीरी मातम किया. मातमी माहौल में कर्बला की कुर्बानी को याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की गई.

ज़ुलजनाह के प्रतीक सफेद घोड़े ने खींचा लोगों का ध्यान

जुलूस का सबसे बड़ा आकर्षण सफेद घोड़ा रहा, जिसे इमाम हुसैन के घोड़े ज़ुलजनाह के प्रतीक के रूप में सजाया गया था. श्रद्धालु बड़ी संख्या में उसे देखने पहुंचे और अकीदत के साथ नमन किया. कर्बला मैदान में हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे.

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न हुआ आयोजन

कार्यक्रम को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए कर्बला मैदान और जुलूस मार्ग पर पुलिस एवं प्रशासन की व्यापक तैनाती की गई थी. कर्बला मैदान परिसर में उप विकास आयुक्त (डीडीसी) कुंदन कुमार, नगर परिषद के सिटी मैनेजर दीपक कुमार तिवारी, गंगा ब्रिज थाना, नगर थाना सहित अन्य प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे. अधिकारियों ने पूरे कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी की.

इसे भी पढ़ें: औरंगाबाद को मिला पहला निजी विश्वविद्यालय, उच्च शिक्षा का बनेगा नया केंद्र

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vivek Ranjan

विवेक रंजन पाण्डेय पिछले 8 वर्षों से मुख्यधारा की पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें बिहार की राजनीति, प्रशासन, अपराध, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकार और स्थानीय-क्षेत्रीय मुद्दों की गहरी समझ है. खबरों की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए वे तथ्यों की पुष्टि और विभिन्न स्रोतों से जानकारी का सत्यापन करने को प्राथमिकता देते हैं.

विशेषज्ञता

विवेक रंजन पाण्डेय की विशेष रुचि बिहार की राजनीति, ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम अपडेट, प्रशासनिक गतिविधियों, चुनाव, अपराध, मौसम, शिक्षा तथा रिसर्च आधारित खबरों में है. वे लाइव कवरेज, एक्सक्लूसिव स्टोरी, SEO फ्रेंडली डिजिटल कंटेंट और डेटा आधारित रिपोर्टिंग में भी दक्ष हैं. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, विशेषकर एक्स पर सक्रिय रहकर ट्रेंडिंग और महत्वपूर्ण घटनाक्रमों पर लगातार नजर बनाए रखते हैं.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता के क्षेत्र में विवेक रंजन पाण्डेय का आठ वर्षों का अनुभव है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत टीवी और डिजिटल मीडिया से की तथा विभिन्न राष्ट्रीय और क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए रिपोर्टिंग, डिजिटल कंटेंट लेखन, लाइव कवरेज, हेडलाइन लेखन, ब्रेकिंग न्यूज, फैक्ट चेकिंग में विशेषज्ञता हासिल की. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल के लिए बिहार से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों का लेखन और विश्लेषण कर रहे हैं.

शिक्षा

विवेक रंजन पाण्डेय ने आर्यभट्ट नॉलेज यूनिवर्सिटी, पटना से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, मीडिया एथिक्स, डिजिटल जर्नलिज्म और जनसंचार के विभिन्न आयामों का अध्ययन किया.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >