हाजीपुर में किराना दुकानदार के घर आधी रात बमबाजी, दरवाजे पर फेंके गए 4 बम, जांच में जुटी पुलिस

Hajipur News: हाजीपुर के मदारपुर इलाके में आधी रात किराना दुकानदार के घर पर बदमाशों ने बमबाजी कर दहशत फैला दी. दरवाजे पर चार बम फेंके गए. पुलिस मौके से दो जिंदा बम बरामद कर मामले की जांच में जुटी है.

Hajipur News: वैशाली जिले के हाजीपुर शहर के मदारपुर इलाके में बुधवार देर रात एक किराना दुकानदार के घर पर बदमाशों ने बमबाजी कर दहशत फैला दी. बदमाशों ने दुकानदार के घर के दरवाजे पर चार बम फेंके. धमाकों की आवाज से आसपास के लोग दहशत में आ गए और पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है.

चार बम फेंककर बदमाश फरार

स्थानीय उदय मिश्रा ने बताया कि देर रात करीब 12 से 1 बजे के बीच उनके दरवाजे पर 4 बम फेंके गए. उन्होंने कहा कि पहले लगा कि ट्रक का चक्का फटा है. सुबह देखा तो सुतली, शीशे, फूल के पौधे, कंकड़ और टीना इधर-उधर बिखरे पड़े थे.

मौके से दो जिंदा बम बरामद

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे इलाके की घेराबंदी कर जांच शुरू की. जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल से दो जिंदा बम बरामद किए, जिन्हें सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय कराने की प्रक्रिया शुरू की गई. पुलिस ने घटनास्थल से अन्य साक्ष्य भी जुटाए हैं.

सीसीटीवी फुटेज और आपसी रंजिश की जांच

पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है. साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि घटना के पीछे किसी प्रकार की आपसी रंजिश, रंगदारी या अन्य आपराधिक कारण तो नहीं है. पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी.

इलाके में बढ़ाई गई पुलिस गश्त

घटना के बाद मदारपुर इलाके में पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है. स्थानीय लोगों ने अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है. पुलिस ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तत्काल सूचना देने की अपील की है.

Also Read: रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर: 3 ट्रेनें कैंसिल, एक शॉर्ट टर्मिनेट, एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव भी बदला




प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >