हाजीपुर में 18 सितंबर को लगेगा जॉब कैंप, 10वीं पास के लिए नौकरियां, 11,752 रुपये वेतन

हाजीपुर में 18 सितंबर को युवाओं के लिए सुनहरा अवसर है. जिला नियोजनालय द्वारा आयोजित जॉब कैंप में 10वीं पास के लिए 100 रिक्त पदों पर भर्ती होगी, जिसमें 11,752 रुपये मासिक वेतन मिलेगा. आवेदन के लिए बायोडाटा और आवश्यक दस्तावेज लेकर रूडसेट पहुंचें.

Job Camp Hajipur: युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला नियोजनालय की ओर से 18 सितंबर को हाजीपुर स्थित रूडसेट में जॉब कैंप का आयोजन किया जाएगा. जॉब कैंप में निजी क्षेत्र की कंपनी में विभिन्न पदों पर योग्य अभ्यर्थियों की भर्ती की जाएगी.

भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 100 रिक्त पदों पर अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा. इसके लिए अभ्यर्थियों की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास निर्धारित की गयी है. अभ्यर्थियों की आयु 18 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए. चयनित अभ्यर्थियों को 11,752 रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा. चयनित युवाओं का कार्यस्थल औद्योगिक क्षेत्र, हाजीपुर रहेगा.

रोजगार सेतु पोर्टल पर निबंधन जरूरी

जॉब कैंप में शामिल होने के इच्छुक अभ्यर्थियों का बिहार रोजगार सेतु पोर्टल पर निबंधन होना अनिवार्य है. अभ्यर्थी अपना बायोडाटा और आवश्यक दस्तावेज लेकर 18 सितंबर को पूर्वाह्न 11 बजे तक रूडसेट में पहुंच सकते हैं.

ये दस्तावेज साथ लाना होगा

अभ्यर्थियों को जॉब कैंप में अपने साथ बायोडाटा, आधार कार्ड, पैन कार्ड, शैक्षणिक प्रमाण-पत्र एवं अंक पत्र तथा पासपोर्ट साइज के दो रंगीन फोटो लाना आवश्यक है.

जिला प्रशासन की ओर से युवाओं से अपील की गयी है कि वे निर्धारित तिथि और समय पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ जॉब कैंप में उपस्थित होकर उपलब्ध रोजगार के अवसर का लाभ उठाएं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By कैफ अहमद

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >