हाजीपुर में 9.720 लीटर विदेशी शराब के साथ अंतरराज्यीय महिला तस्कर गिरफ्तार, यूपी के बलिया से लाने का दावा

हाजीपुर नगर थाना पुलिस ने एक महिला तस्कर को गिरफ्तार किया है. उसके पास से उत्तर प्रदेश निर्मित विदेशी शराब की करीब 9.720 लीटर मात्रा जब्त की गई है. पुलिस ने महिला के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.

Hajipur News: हाजीपुर नगर थाना पुलिस ने सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए अनवरपुर चौक के समीप विदेशी शराब के साथ एक अंतरराज्यीय महिला तस्कर को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने महिला के पास से उत्तर प्रदेश निर्मित ऑफिसर चॉइस ओरिजनल व्हिस्की के टेट्रा पैक बरामद किये हैं. बरामद शराब की कुल मात्रा करीब 9.720 लीटर बतायी गयी है.

नीले बैग में शराब लेकर पहुंची थी महिला

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार महिला की पहचान झारखंड के जामताड़ा जिले के मिहिजाम थाना क्षेत्र के शमशान रोड निवासी भुवनेश्वर मंडल की 48 वर्षीय पत्नी सरस्वती देवी के रूप में हुई है.

नगर थानाध्यक्ष सिकंदर कुमार ने बताया कि पुलिस अवर निरीक्षक रंजीत केवट गश्ती पर निकले थे. इसी दौरान सूचना मिली कि एक महिला नीले रंग के बैग में अंग्रेजी शराब लेकर स्टेशन रोड से अनवरपुर चौक की ओर पैदल आ रही है. सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा.

पुलिस को देखते ही भागने लगी महिला

पुलिस ने संदिग्ध महिला को रुकने का इशारा किया. पुलिस को देखते ही महिला घबराकर भागने लगी. इसके बाद महिला पुलिस बल के सहयोग से उसे खदेड़कर पकड़ लिया गया.

पूछताछ के दौरान महिला ने पुलिस को बताया कि उसके बैग में शराब है और वह इसे उत्तर प्रदेश के बलिया से लेकर आ रही है. तलाशी के दौरान उसके बैग से 9.720 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की गयी.

प्राथमिकी दर्ज, आगे की कार्रवाई में जुटी पुलिस

पुलिस ने बरामद शराब को जब्त कर लिया है. महिला के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर आगे की आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

Also Read: वैशाली: महनार में बंद होटल से हजारों के बर्तन चोरी, करकट हटाकर अंदर घुसे चोर


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek Kumar

अभिषेक कुमार मैं 9 साल से पत्रकारिता कर रहा हूं नेशनल मीडिया चैनल में के साथ काम किया हूं मेरी सबसे अच्छा पकड़ क्राइम की खबर और राजनीतिक की खबर पर है वहीं दैनिक अखबारी के डिजिटल बिग में भी काम कर चुका हूं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >