Hajipur News : देसरी में सड़क हादसे में किराना दुकानदार की मौत

हाजीपुर-जंदाहा एनएच-322 पर देसरी थाना क्षेत्र के शिवाला चौक के पास मंगलवार की शाम गाजीपुर चौक से घर लौट रहे 35 वर्षीय व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने पीछे से धक्का मार दिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गयी. मृतक की पहचान राजापाकर थाना क्षेत्र के अल्लीपुर निवासी महावीर सिंह के 35 वर्षीय पुत्र अजय कुमार सिंह के रूप में हुई है.

देसरी. हाजीपुर-जंदाहा एनएच-322 पर देसरी थाना क्षेत्र के शिवाला चौक के पास मंगलवार की शाम गाजीपुर चौक से घर लौट रहे 35 वर्षीय व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने पीछे से धक्का मार दिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गयी. मृतक की पहचान राजापाकर थाना क्षेत्र के अल्लीपुर निवासी महावीर सिंह के 35 वर्षीय पुत्र अजय कुमार सिंह के रूप में हुई है. हादसे के बाद मौके पर जुटे लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी.

घटना की सूचना मिलते ही देसरी थानाध्यक्ष चंदन कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गये. वहीं हादसे की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया. परिजन घटनास्थल पर पहुंचकर चीत्कार मार कर रोने लगे. ग्रामीणों ने बताया कि अजय जंदाहा थाना क्षेत्र के निम चौक पर राशन दुकान चलाता था. मंगलवार की शाम वह दुकान बंद कर घर के लिए निकला था. इसी दौरान जैसे ही वह गाजीपुर चौक से आगे बढ़ कर शिवाला चौक के समीप पहुंचा कि किसी तेज रफ्तार वाहन ने उसे पीछे से टक्कर मार दी और फरार हो गया. इस घटना में उसकी मौके पर ही मौत हो गयी. घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया. सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गयी.

पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया में जुट गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shah abid hussain

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >