लालगंज में गंडक नदी खतरे के निशान से 0.05 मीटर बह रही नीचे, पिछले 12 घंटे में जलस्तर स्थिर

लालगंज में गंडक नदी खतरे के निशान से मात्र 0.05 मीटर नीचे बह रही है। बढ़ते जलस्तर को देखते हुए जिला प्रशासन ने सभी संबंधित विभागों को हाई अलर्ट पर रखा है।

Hajipur News : (हाजीपुर) नेपाल और बिहार में हो रही बारिश तथा वाल्मीकिनगर बराज से पानी छोड़े जाने के कारण गंगा और गंडक नदियों का जलस्तर एक बार फिर बढ़ने लगा है. बाढ़ नियंत्रण एवं जल निस्सरण प्रमंडल, लालगंज के आंकड़ों के अनुसार पिछले 12 घंटे में गंगा के जलस्तर में 5.0 मिमी प्रति घंटे की रफ्तार से वृद्धि हुई है. गंगा का जलस्तर खतरे के निशान से महज 1.07 मीटर नीचे रह गया है. वहीं, लालगंज में गंडक नदी खतरे के निशान से सिर्फ 0.05 मीटर नीचे बह रही है. बढ़ते जलस्तर को देखते हुए जिला प्रशासन ने अलर्ट जारी कर संबंधित विभागों को पूरी तैयारी रखने का निर्देश दिया है.

लालगंज में खतरे के निशान के करीब पहुंची गंडक

विभागीय आंकड़ों के अनुसार रेवा में गंडक नदी खतरे के निशान से 0.45 मीटर नीचे बह रही है. लालगंज में गंडक खतरे के निशान से मात्र 0.05 मीटर नीचे है, जबकि हाजीपुर में यह 2.33 मीटर नीचे बह रही है. गंगा नदी का जलस्तर पटना के गांधी घाट पर मापा जाता है, जहां यह खतरे के निशान से 1.07 मीटर नीचे दर्ज किया गया है.

24 घंटे में गंगा के जलस्तर में छह सेंटीमीटर वृद्धि

पिछले 24 घंटे के आंकड़ों के अनुसार गंगा और गंडक के जलस्तर में वृद्धि दर्ज की गई है. लालगंज में गंडक का जलस्तर रविवार शाम छह बजे 50.45 मीटर था, जो सोमवार सुबह छह बजे भी 50.45 मीटर पर स्थिर रहा. हाजीपुर में रविवार शाम गंडक का जलस्तर 47.93 मीटर था, जो सोमवार सुबह बढ़कर 47.99 मीटर हो गया. इसी तरह गंगा का जलस्तर रविवार शाम 47.47 मीटर से बढ़कर सोमवार सुबह 47.53 मीटर पहुंच गया.

निचले इलाकों और तटबंधों की निगरानी बढ़ी

बाढ़ के संभावित खतरे को देखते हुए जिला प्रशासन ने हाजीपुर, महुआ और महनार अनुमंडल के सभी अंचलाधिकारियों, बाढ़ नियंत्रण विभाग, जल निकासी प्रमंडल, नगर निकायों, आपदा प्रबंधन शाखा और एसडीआरएफ की टीमों को सतर्क रहने का निर्देश दिया है. सभी तटबंधों की लगातार निगरानी, दियारा एवं निचले इलाकों की नियमित मॉनिटरिंग और संभावित प्रभावित क्षेत्रों में आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा गया है.

24 घंटे निगरानी का निर्देश

जिला प्रशासन ने गंगा और गंडक के जलस्तर की 24 घंटे निगरानी करने का निर्देश संबंधित विभागों को दिया है. संवेदनशील क्षेत्रों में अधिकारियों को नियमित भ्रमण करने और राहत एवं बचाव से जुड़े संसाधनों को तैयार रखने को कहा गया है.

आपात स्थिति में इन नंबरों पर करें संपर्क

जिला आपातकालीन संचालन केंद्र को चौबीसों घंटे सक्रिय रखने का निर्देश दिया गया है. किसी भी आपदा या सहायता की स्थिति में आम नागरिक 06224-260233 और 06224-260234 पर संपर्क कर सकते हैं.

जिला पदाधिकारी ने कहा कि प्रशासन प्रत्येक परिस्थिति पर सतत निगरानी रख रहा है. नागरिकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई के लिए सभी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अभिषेक शाश्वत

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >