वैशाली के बिदुपुर चकमा देकर रुपये ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफास, तीन गिरफ्तार

वैशाली के बिदुपुर थाना पुलिस ने बैंकों में बुजुर्गों को निशाना बनाने वाले ठग गिरोह का पर्दाफाश किया है. पुलिस ने 1.30 लाख रुपये की ठगी की रकम के साथ तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है. यह गिरोह खुदरा कराने के बहाने ठगी की वारदात को अंजाम देता था.

Hajipur News: वैशाली के बिदुपुर थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र के विभिन्न बैंकों में सीनियर सिटीजन को चकमा देकर रुपये ठगने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है. पुलिस ने गिरोह के तीन सदस्यों को रहिमापुर से गिरफ्तार किया है. इनके पास से ठगी के 1.30 लाख रुपये बरामद किये गये हैं. पुलिस तीनों से गहन पूछताछ कर रही है.

नोटों का मिलान और खुदरा कराने के नाम पर करते थे ठगी

बताया जा रहा है कि गिरोह के सदस्य विभिन्न बैंकों में रुपये निकालने वाले सीनियर सिटीजन को निशाना बनाते थे. रुपये निकालने के बाद उन्हें खुदरा कराने या नोटों का मिलान कराने के नाम पर अपने जाल में फंसाते थे. इसके बाद मौका पाकर उनके रुपये लेकर फरार हो जाते थे.

एक महीने से लगातार मिल रही थी ठगी की शिकायत

जानकारी के अनुसार, एक महीने से अधिक समय से थाना क्षेत्र के विभिन्न बैंकों में सीनियर सिटीजन को चकमा देकर रुपये ठगने की घटनाएं लगातार हो रही थीं. इसके बाद पुलिस को विश्वास हुआ कि इन वारदातों के पीछे कोई गिरोह सक्रिय है. पुलिस ने गिरोह तक पहुंचने के लिए अपना नेटवर्क फैलाया और शनिवार को रहिमापुर से तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया.

सारण के रहने वाले हैं गिरफ्तार तीनों आरोपी

गिरफ्तार युवकों की पहचान सारण जिले के नयागांव थाना क्षेत्र के राजापुर निवासी सूरज कुमार और मुन्ना कुमार तथा सारण जिले के सैदपुर नवडीहा पहलेजा निवासी प्रदुमन कुमार के रूप में की गयी है.

पुलिस के अनुसार, गिरोह का मुख्य सरगना अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है. गिरफ्तार तीनों आरोपियों से पूछताछ कर पुलिस आवश्यक कार्रवाई की तैयारी में जुटी है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >