hajipur news. शाॅर्ट सर्किट से लगी आग में पांच घर जलकर राख

जुड़ावनपुर थाना क्षेत्र की जुड़ावनपुर करारी पंचायत के वार्ड नंबर 13 डोम टोला में हुआ हादसा

राघोपुर. जुड़ावनपुर थाना क्षेत्र की जुड़ावनपुर करारी पंचायत के वार्ड नंबर 13 डोम टोला में रविवार की देर रत बिजली के शॉर्ट सर्किट से आग लगने से पांच घर जल कर राख हो गये. अगलगी की घटना को लेकर मौके पर अफरा तफरी मच गयी. अगलगी की सूचना मिलते ही मौके पर आसपास के पहुंचे. वहीं सूचना पर पहुंचे करारी पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि मंटू सिंह ने घटना की जानकारी जुड़ावनपुर थाना के पुलिस पदाधिकारी एवं राघोपुर अंचलाधिकारी को दी. घटना की सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ी लेकर दमकल कर्मी घटनास्थल पर पहुंचे. दमकल कर्मियों ने स्थानीय लोगों की मदद से घंटों कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. हालांकि तब तक घर का सारा सामान जल चुका था. बताया गया कि जुड़ावनपुर करारी पंचायत के वार्ड संख्या 13 स्थित जमाहीर मलिक के घर में शार्ट सर्किट से आग लग गयी. अगलगी की घटना में इसर मलिक, मनोज मलिक, लागर मलिक, महेश मालिक एवं जमाहीर मलिक का घर जल गया. आग लगने की सूचना पर मौके पर आसपास दर्जनों लोग पहुंचे. घटना की जानकारी मिलते ही जुरावनपुर थाना से दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची. स्थानीय लोगों की मदद से घंटों कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. हालांकि जब तक आग पर काबू पाया जाता तब तक घर का सारा सामान जल चुका था. घटना की सूचना पर पहुंचे मुखिया प्रतिनिधि मंटू सिंह ने अग्नि पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया एवं हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया. अंचलाधिकारी से भी अविलंब अग्नि पीड़ित परिवार को सरकारी सहायता देने की मांग की गयी. इस घटना में घरों में रखा साइकिल, चौकी, बर्तन, बक्सा, गेहूं, चावल, कपड़ा, जेवर, नगद रुपये, जरूरी के कागजात आदि सामान जल गये. मिली जानकारी के अनुसार अनुसार जमाहीर मलिक के घर में में शार्ट सर्किट से आग लग गयी. आगे ने देखते ही देखते भयावह रूप धारण कर लिया और अपनी चपेट में बगल के पांच घरों को ले लिया. मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आग धीरे-धीरे इतना विकराल रूप धारण कर लिया कि घर से कोई सामान निकालना मुश्किल हो रहा था. अगलगी के समय आग इतनी तेज थी कि नजदीक में जाना मुश्किल हो रहा था. अगलगी की घटना में घर का सामान एवं नगद लाखों रुपये जल गए. घटना के बाद अग्नि पीड़ित परिवार के लोगों का रोते-रोते बुरा हाल है. परिवार के लोगों को अब ठंड में खुले आसमान में में जीने की चिंता सता रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >