हाजीपुर: बाढ़ के पानी में भैंस नहलाने गए वृद्ध की डूबने से मौत, ग्रामीणों ने शव निकाला

राघोपुर के हैबतपुर ढाब में भैंस नहलाने गए 65 वर्षीय वृद्ध की गहरे पानी में डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Hajipur News : राघोपुर थाना क्षेत्र के चांदपुरा पंचायत के हैबतपुर ढाब में गुरुवार शाम दर्दनाक हादसे में 65 वर्षीय वृद्ध की डूबने से मौत हो गयी. बाढ़ के पानी में भैंस नहलाने के दौरान पैर फिसलने से वह गहरे पानी में चले गये और डूब गये. मृतक की पहचान चांदपुरा पंचायत के वार्ड नंबर-5 निवासी हुलास राय, पिता स्व. सजन राय के रूप में हुई है.

भैंस नहलाने के दौरान गहरे पानी में फिसला पैर

ग्रामीणों के अनुसार हुलास राय रोज की तरह गुरुवार शाम हैबतपुर ढाब में जमा बाढ़ के पानी में अपनी भैंस नहलाने गये थे. इसी दौरान अचानक उनका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चले गये. पानी की गहराई अधिक होने के कारण वह डूबने लगे.

बचाने के लिए ग्रामीणों ने लगायी छलांग

हुलास राय को डूबते देख आसपास मौजूद ग्रामीणों ने शोर मचाया और बचाने के लिए दौड़े. कुछ ग्रामीणों ने पानी में छलांग भी लगायी, लेकिन जब तक लोग उनके पास पहुंचते, तब तक वह पानी में समा चुके थे. काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने शव को पानी से खोजकर बाहर निकाला.

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

घटना की सूचना मिलते ही गांव में कोहराम मच गया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गयी. ग्रामीणों से सूचना मिलने के बाद राघोपुर थानाध्यक्ष अवधेश कुमार, एसआई राजू कुमार और पुलिस बल मौके पर पहुंचे. पुलिस ने लोगों से घटना की जानकारी लेने के बाद आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी की और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया.

थानाध्यक्ष अवधेश कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया बाढ़ के पानी में डूबने से मौत का मामला सामने आया है. कानूनी प्रक्रिया पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेजा गया है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अभिषेक शाश्वत

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >