पूमरे के 97 स्टेशनों का तेजी से होगा कायाकल्प, अमृत भारत योजना की प्रगति की जीएम ने की समीक्षा

पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक ने हाजीपुर में अमृत भारत स्टेशन योजना की प्रगति का जायजा लिया. 97 स्टेशनों के पुनर्विकास में यात्री सुविधाओं, सुरक्षा और स्थानीय विरासत पर विशेष ध्यान दिया जाएगा.

Hajipur News : पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक (जीएम) ने मुख्यालय हाजीपुर में उच्चस्तरीय बैठक कर अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत चल रहे पुनर्विकास कार्यों की प्रगति का जायजा लिया. जीएम डिंपी गर्ग ने निर्माण कार्यों में तेजी लाने और उच्च गुणवत्ता के साथ इन्हें तय समय-सीमा के भीतर पूरा करने के कड़े निर्देश दिए हैं. पूर्व मध्य रेल के कुल 97 स्टेशनों को इस योजना में शामिल किया गया है. समस्तीपुर मंडल में 25, दानापुर मंडल में 22, सोनपुर मंडल में 16, धनबाद मंडल में 17 और पंडित दीन दयाल उपाध्याय मंडल में 17 स्टेशन शामिल हैं. पुनर्विकास का मुख्य उद्देश्य स्टेशनों पर अत्याधुनिक यात्री सुविधाएं, बेहतर कनेक्टिविटी, उन्नत सुरक्षा मानक और आधुनिक वास्तुकला प्रदान करना है. स्टेशनों के डिजाइन में स्थानीय संस्कृति, परंपरा और विरासत का विशेष ध्यान रखा जा रहा है, जिससे व्यापार और स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी बढ़ावा मिलेगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अभिषेक कुमार

अभिषेक कुमार 9 साल से पत्रकारिता कर रहे हैं. इनकी सबसे अच्छी पकड़ क्राइम और राजनीति की खबरों पर है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >