आईएचएम हाजीपुर में नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम, विद्यार्थियों को बताए नशे के दुष्परिणाम

आईएचएम हाजीपुर में 'नशा मुक्त भारत अभियान' के तहत विद्यार्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को नशे के शारीरिक, मानसिक और सामाजिक दुष्प्रभावों के बारे में शिक्षित करना था.

Hajipur drug awareness program: आईएचएम हाजीपुर में शुक्रवार को ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ के तहत प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के सहयोग से विद्यार्थियों के लिए नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को नशीले पदार्थों के सेवन से होने वाले शारीरिक, मानसिक, सामाजिक एवं पारिवारिक दुष्प्रभावों से अवगत कराना और उन्हें स्वस्थ एवं नशामुक्त जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था.

बीके रूबी और प्राचार्य पुलक मंडल ने किया उद्घाटन

कार्यक्रम का उद्घाटन ब्रह्माकुमारी हाजीपुर की बीके रूबी एवं होटल प्रबंधन संस्थान के प्राचार्य पुलक मंडल ने संयुक्त रूप से किया. इस दौरान विद्यार्थियों को विभिन्न प्रकार के नशे और उनके दुष्परिणामों की जानकारी दी गई.

वक्ताओं ने बताया कि नशे की लत व्यक्ति के स्वास्थ्य के साथ-साथ उसके मानसिक विकास, शिक्षा, पारिवारिक जीवन और सामाजिक संबंधों को भी प्रभावित करती है.

ऑडियो-वीडियो प्रस्तुति से समझाए नशे के नुकसान

कार्यक्रम में ऑडियो-वीडियो प्रस्तुति के माध्यम से नशीले पदार्थों के सेवन से होने वाले नुकसान और उससे बचाव के उपायों को प्रभावी ढंग से समझाया गया. विद्यार्थियों से आह्वान किया गया कि वे स्वयं नशे से दूर रहें और परिवार, मित्रों तथा समाज के अन्य लोगों को भी इसके दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करें.

नशामुक्त समाज के निर्माण में भूमिका निभाने का संदेश

विद्यार्थियों को सकारात्मक सोच, आत्म-अनुशासन और रचनात्मक गतिविधियों को अपनाने का संदेश दिया गया. साथ ही नशामुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया गया.

कार्यक्रम के सफल आयोजन में वरीय व्याख्याता अमित कुमार एवं व्याख्याता नीरज कुमार की भूमिका रही. संस्थान ने बताया कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के साथ उन्हें सामाजिक रूप से जागरूक एवं जिम्मेदार नागरिक बनाने के उद्देश्य से इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम आगे भी आयोजित किए जाते रहेंगे. कार्यक्रम में संस्थान के विद्यार्थियों, पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भाग लिया.

इसे भी पढ़ें: Bihar Weather Alert: 9 अगस्त को बिहार के इन जिलों में बारिश, बिजली और तेज हवा की चेतावनी, IMD ने क्या बताया


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By कैफ अहमद

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >