hajipur news. कन्हौली विशनपरसी के दर्जनों घरों में दो दिनों से बिजली गुल

सोमवार की सुबह 10 बजे के करीब 11 केवी तार में अचानक फॉल्ट हो जाने के कारण बिजली गुल हो गयी

महुआ. महुआ थाना क्षेत्र के कन्हौली विशनपरसी पंचायत के वार्ड-11 में बीते दो दिनों से दर्जनों घरों के बिजली गुल है. इसकी शिकायत किये जाने के बाद भी ठीक नहीं कराया गया, जिससे उपभोक्ताओं में आक्रोश का माहौल है. मालूम हो कि उक्त पंचायत के वार्ड 11 में सोमवार की सुबह 10 बजे के करीब 11 केवी तार में अचानक फॉल्ट हो जाने के कारण बिजली गुल हो गयी. जिस कारण स्थानीय शिवजी सिंह, पंकज कुमार सुमन, विंदेश्वर सिंह, गरीबन राय, मनोज कुमार समेत दर्जनों उपभोक्ताओं के घर में बिजली गुल हो जाने से काफी परेशानी हो रही है. इसकी सूचना विभाग को दिया गया है, लेकिन ठीक नहीं कराया गया. जिस कारण लोग रात्रि में अंधेरे में जीवन बसर करने को विवश और लाचार दिख रहे है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RATNESH KUMAR SHARMA

RATNESH KUMAR SHARMA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >