हाजीपुर: जनता दरबार में पहुंचे 125 आवेदन, डीएम ने सात दिन में कार्रवाई का दिया निर्देश

हाजीपुर में "सबका सम्मान-जीवन आसान" कार्यक्रम के तहत जनता दरबार का आयोजन किया गया, जहाँ DM ने 125 आवेदनों का अवलोकन किया. उन्होंने सभी विभागों को 7 दिनों के भीतर शिकायतों पर कार्रवाई कर रिपोर्ट जमा करने का सख्त निर्देश दिया है.

Hajipur News : हाजीपुर में सात निश्चय-3 के अंतर्गत “सबका सम्मान-जीवन आसान” कार्यक्रम के तहत सोमवार को जिला, अनुमंडल, प्रखंड, थाना एवं पंचायत स्तर पर जनता दरबार का आयोजन किया गया. इस दौरान जिला, अनुमंडल, प्रखंड एवं थाना स्तर पर कुल 125 आवेदनों का अवलोकन एवं निस्तारण किया गया.

डीएम के समक्ष पहुंचे 51 परिवाद

समाहरणालय स्थित कार्यालय प्रकोष्ठ में आयोजित जनता दरबार में जिलाधिकारी ने आम लोगों की समस्याएं सुनीं. इस दौरान कुल 51 परिवाद प्राप्त हुए, जिनमें जिले के विभिन्न प्रखंडों और पंचायतों से आए लोगों ने अपनी शिकायतें सीधे जिलाधिकारी के समक्ष रखीं.

कई विभागों से जुड़े रहे मामले

जनता दरबार में प्राप्त आवेदन राजस्व एवं भूमि सुधार, शिक्षा, पुलिस, अवर निबंधक, आवास, विद्युत, जिला आपूर्ति, आईसीडीएस, आर्म्स, स्वास्थ्य, जीविका, आपदा प्रबंधन, निर्वाचन, सामाजिक सुरक्षा सहित विभिन्न विभागों से संबंधित थे.

सात दिन में कार्रवाई का निर्देश

जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्राप्त परिवादों पर सात दिनों के भीतर आवश्यक कार्रवाई कर प्रतिवेदन जन शिकायत कोषांग को उपलब्ध कराएं. उन्होंने कहा कि शिकायतों के निष्पादन में किसी प्रकार की लापरवाही या अनावश्यक विलंब स्वीकार नहीं किया जाएगा.

समयबद्ध समाधान पर दिया जोर

जिलाधिकारी ने कहा कि जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित, पारदर्शी और समयबद्ध समाधान करना है. उन्होंने अधिकारियों को संवेदनशीलता के साथ शिकायतों का निपटारा करने और समयसीमा का कड़ाई से पालन करने का निर्देश दिया, ताकि लोगों को कार्यालयों के अनावश्यक चक्कर नहीं लगाने पड़ें.

कई विभागों के अधिकारी रहे मौजूद

जनता दरबार में सहायक समाहर्ता (प्रशिक्षु) अंकुर त्रिपाठी, अपर समाहर्ता वैशाली, अनुमंडल पदाधिकारी हाजीपुर, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, निदेशक डीआरडीए, जिला विकास पदाधिकारी, जिला सहकारिता पदाधिकारी, भूमि सुधार उपसमाहर्ता, वरीय उपसमाहर्ता, सहायक निदेशक जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (शिक्षा) तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By कैफ अहमद

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >