hajipur news. कुएं से युवक का सड़ा-गला शव बरामद

औद्योगिक थाना क्षेत्र के जेठुई गांव का मामला, बुधवार की सुबह कुएं से दुर्गंध आने के बाद आसपास के लोग कुएं में जानवर का शव हाेने का अनुमान लगा रहे थे

हाजीपुर.

औद्योगिक थाना की पुलिस ने थाना क्षेत्र के जेठुई गांव के बंसवारी के कुएं से एक अज्ञात युवक का सड़ा-गला शव बरामद किया है. शव देखने के बाद लाेगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. सूचना पर पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद शव को कुएं से निकलवा कर पहचान कराने की कोशिश की, लेकिन पहचान नहीं हो सकी. इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. पोस्टमार्टम के शव को पहचान के लिए रखा गया है.

बुधवार की सुबह कुएं से दुर्गंध आने के बाद आसपास के लोग कुएं में जानवर का शव हाेने का अनुमान लगा रहे थे. कुुछ लोगों ने जाकर देखा तो युवक का शव था. इसकी सूचना औद्योगिक थाना की पुलिस को दी गयी. सूचना मिलते ही अपर थानाध्यक्ष संजीव कुमार पुलिस टीम के साथ माैके पर पहुंच गये. शव से अधिक दुर्गंध आने के कारण स्थानीय लोगों ने शव को बाहर निकालने से इंकार कर दिया. काफी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला गया. पुलिस के अनुसार शव की स्थिति देखने के अनुसार लगभग आठ दिन पहले का बताया गया है. शव की पहचान नहीं होने पर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. इस संबंध में अपर थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस मृतक के परिजन का पता लगाने में जुटी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >