वैशाली: राजापाकर पहुंचे मंत्री लखेन्द्र पासवान, दिवंगत CRPF जवान पिंटु कुमार के परिजनों से की मुलाकात

अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण मंत्री लखेन्द्र पासवान ने दिवंगत CRPF जवान पिंटु कुमार के परिजनों से मिलकर सांत्वना दी. उन्होंने परिवार को सरकारी नौकरी, बच्चों की शिक्षा और हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया.

Hajipur News: जिले के राजापाकर प्रखंड अंतर्गत फरीदपुर गांव पहुंचकर अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण मंत्री लखेन्द्र पासवान ने दिवंगत CRPF जवान पिंटु कुमार के परिजनों से मुलाकात की और उन्हें सांत्वना दी. इस दौरान मंत्री ने परिवार की समस्याओं और आवश्यकताओं की जानकारी ली तथा हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया.

परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी का भरोसा

मंत्री लखेन्द्र पासवान ने परिजनों को आश्वस्त करते हुए कहा कि परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दिलाने की दिशा में आवश्यक पहल की जाएगी. उन्होंने कहा कि सरकार परिवार को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक कदम उठाएगी.

बच्चों की शिक्षा की जिम्मेदारी उठाएगी बिहार सरकार

मंत्री ने कहा कि दिवंगत पिंटु कुमार के बच्चों की शिक्षा की जिम्मेदारी बिहार सरकार उठाएगी. बच्चों को अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण विभाग के आवासीय विद्यालय में बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जाएगी.

देश सेवा में बलिदान सदैव स्मरणीय रहेगा

मंत्री लखेन्द्र पासवान ने कहा कि देश की सेवा में अपने प्राणों का बलिदान देने वाले दिवंगत पिंटु कुमार का योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा. उन्होंने कहा कि उनके परिवार के साथ बिहार सरकार और केंद्र सरकार मजबूती से खड़ी है. मंत्री ने परिजनों को भरोसा दिलाया कि परिवार को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने की दिशा में आवश्यक कदम उठाए जाएंगे.

Also Read : रोहतास चंदेश्वर हत्याकांड: पीड़ित परिवार से मिले तेजस्वी यादव, बोले- न्याय के लिए DGP से करेंगे बात


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By कैफ अहमद

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >