hajipur news. आवास योजना में जनप्रतिनिधियों पर 20 हजार रुपये मांगने का आरोप लगा लोगों ने किया हंगामा

नगर पंचायत के सभाकक्ष में मंगलवार को एक बैठक होनी थी, जिसमें प्रधानमंत्री आवास योजना, स्ट्रीट लाइट, नल जल, नली-गली सहित कई योजनाओं पर चर्चा होनी थी

गोरौल. नगर पंचायत के सभाकक्ष में मंगलवार को एक बैठक होनी थी, जिसमें प्रधानमंत्री आवास योजना, स्ट्रीट लाइट, नल जल, नली-गली सहित कई योजनाओं पर चर्चा होनी थी. बैठक शुरू होने से पहले ही सभाकक्ष में आम लोग पहुंच गये और आवास योजना में कई जनप्रतिनिधियों पर 20 से 30 हजार रुपये मांगे जाने का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया. जिस पर उपमुख्य पार्षद धनमंती देवी भड़क गयीं और एक रुपया भी नहीं देने को कहा. इसके साथ ही इन्होंने कहा कि यदि कोई लाभुक जनप्रतिनिधि को रिश्वत के रूप में रुपया देता है, तो उसे अगली क़िस्त नहीं मिलेगी और एफआइआर करवायी जायेगी. उन्होने कहा कि भ्रष्टाचार को किसी भी हालत में बढावा नहीं देंगे. हम आम जनता को लुटते नहीं देख सकते. चाहे कोई वार्ड पार्षद खुश रहे या नाराज रहे. इतना सुनने के बाद वार्ड पार्षद भड़क गये और बैठक का बहिष्कार कर दिया. बैठक में मुख्य पार्षद नागेंद्र दास, कार्यपालक पदाधिकारी अर्चना कुमारी, पार्षद रामू राय, लक्ष्मी कुमार, मुकेश कुमार, सांसद प्रतिनिधि संजय सिंह सहित अन्य पार्षद उपस्थित थे.

क्या कहते हैं अधिकारी

उप मुख्य पार्षद के बातों पर पार्षद लोग नाराज हो गये और रजिस्टर पर हस्ताक्षर करने से इनकार कर दिया. जिसके बाद बैठक को स्थगित कर दिया गया.

अर्चना कुमारी

, इओ, नगर पंचायत, गोरौल

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >