हाजीपुर में कांग्रेस का प्रतिरोध मार्च, हल्द्वानी की कथित घटना के विरोध में किया प्रदर्शन, जानिए क्या है मामला

हाजीपुर में कांग्रेस ने हल्द्वानी में पार्टी रैली स्थल के कथित गंगाजल से शुद्धिकरण की घटना के विरोध में प्रतिरोध मार्च निकाला. जिलाध्यक्ष संजय कुमार मिश्रा ने इस कृत्य की कड़ी निंदा की.

Haldwani Incident Congress March: शुक्रवार को जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से प्रतिरोध मार्च निकालकर विरोध प्रदर्शन किया गया. हल्द्वानी में कांग्रेस की रैली स्थल के कथित गंगाजल से शुद्धिकरण किए जाने की घटना के विरोध में प्रतिरोध मार्च एवं सत्याग्रह आयोजित किया गया. कांग्रेस जिलाध्यक्ष संजय कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में निकाला गया मार्च अनवरपुर चौक स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के समीप पहुंचकर संपन्न हुआ. इस दौरान कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के समर्थन में एकजुटता जताते हुए ऐसी भेदभावपूर्ण मानसिकता के खिलाफ संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया गया.

जिलाध्यक्ष ने घटना की निंदा की

कांग्रेस जिलाध्यक्ष संजय कुमार मिश्रा ने घटना की निंदा करते हुए कहा कि किसी व्यक्ति की जाति अथवा सामाजिक पहचान के आधार पर किसी स्थान को अपवित्र मानना संविधान के समानता, सामाजिक न्याय और बंधुत्व के मूल्यों के खिलाफ है.

बड़ी संख्या में कार्यकर्ता हुए शामिल

प्रतिरोध मार्च में शंभू कुमार दास, उपेंद्र यादव, मो. सद्दाम हुसैन, अक्षय शुक्ला, मुकेश रंजन, मनोज कुमार सिंह, प्रभात कुमार पासवान, विनोद कुमार सिंह, रणधीर पासवान, मोहन यादव, रोहित सिंह, सानु हैदरी, उत्तम यादव, सन्नी कुमार एवं मो. शकील सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By कैफ अहमद

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >