वैशाली: राम मंदिर चढ़ावा मामले पर कांग्रेस का प्रदर्शन, निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की उठाई मांग

वैशाली के महुआ में जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण ने राम मंदिर के चढ़ावे की राशि में कथित अनियमितता को लेकर विरोध प्रदर्शन किया. कांग्रेस नेताओं ने मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है.

Ram Mandir Donation Protest Vaishali : राम मंदिर के चढ़ावे की राशि से जुड़े कथित अनियमितता के आरोपों को लेकर गुरुवार को महुआ के मंगरू चौक पर जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण ने विरोध प्रदर्शन किया. कांग्रेस नेताओं ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की.

Vaishali News : महुआ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया विरोध प्रदर्शन

जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के नेतृत्व में आयोजित प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया. प्रदर्शन के दौरान केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए राम मंदिर के चढ़ावे की राशि से जुड़े कथित मामले की निष्पक्ष जांच की मांग उठाई गई.

'आस्था से जुड़े मामले में पारदर्शिता जरूरी'

जिलाध्यक्ष ग्रामीण रंजीत पंडित ने कहा कि राम मंदिर करोड़ों भारतीयों की आस्था, श्रद्धा और विश्वास का प्रतीक है. उन्होंने कहा कि मंदिर निर्माण के लिए देशभर के लोगों ने अपनी क्षमता के अनुसार योगदान दिया था. ऐसे में यदि चढ़ावे की राशि से जुड़ी कोई अनियमितता सामने आती है तो उसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और यदि किसी स्तर पर लापरवाही या गड़बड़ी हुई है तो जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए.

कई कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता रहे मौजूद

प्रदर्शन में जिला प्रभारी अशोक कुमार प्रियदर्शी, वरीय कांग्रेस नेता तारक चौधरी, राजू साह, झड़ी राय, पवन झा, राजेश कुमार राजू, उत्कर्ष महाराज उर्फ बच्चा बाबू, चंदन झा, आलोक कुमार, सचिन कुमार, अनवारूल हक, मंसूर आलम, देवदत्त सिंह, वैद्यनाथ राय, मो. रुस्तम, मो. सलमान, अरविंद आजाद, सुबोध पासवान, अशोक कुमार सिंह, प्रशांत कुमार, अर्जुन मांझी, मो. मुन्ना, विक्रम कुमार समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Kaif ahmed

Published by: Vivek Singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >