पंचायत स्तर पर बाल संरक्षण समिति का गठन, बाल विवाह और बाल श्रम रोकने पर जोर

हाजीपुर के लालगंज प्रखंड की सररिया पंचायत में बाल संरक्षण समिति का गठन किया गया है. इसका मुख्य उद्देश्य बाल विवाह, बाल श्रम, बच्चों की तस्करी और उनके शोषण को रोकना है. मुखिया उर्मिला राय ने इस पहल का नेतृत्व किया.

Hajipur News : हाजीपुर में बाल विवाह, बाल श्रम, बाल तस्करी और बच्चों के शोषण की रोकथाम को लेकर लालगंज प्रखंड की सररिया पंचायत में पंचायत स्तरीय बाल संरक्षण समिति का गठन किया गया. बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता मुखिया उर्मिला राय ने की, जबकि संचालन अधिकार मित्र संतोष कुमार ने किया. कार्यक्रम का आयोजन जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रन के मार्गदर्शन में स्वर्गीय कन्हाई शुक्ला सामाजिक सेवा संस्थान ने किया.

बच्चों की समस्याओं की समय पर होगी पहचान

संस्थान के सचिव एवं जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रन के निदेशक डॉ. सुधीर कुमार शुक्ला ने कहा कि पंचायत स्तर पर बाल संरक्षण समिति के सक्रिय होने से बच्चों से जुड़ी समस्याओं की समय पर पहचान की जा सकेगी. साथ ही, उनके संरक्षण के लिए आवश्यक हस्तक्षेप को भी प्रभावी बनाया जा सकेगा. उन्होंने बच्चों की शिक्षा, सुरक्षा, सम्मान और समुचित विकास के अधिकारों पर प्रकाश डालते हुए समिति के सदस्यों से अपनी जिम्मेदारियों का प्रभावी ढंग से निर्वहन करने की अपील की.

बाल संरक्षण पूरे समाज की जिम्मेदारी

अधिकार मित्र संतोष कुमार ने कहा कि बाल संरक्षण केवल सरकारी तंत्र की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है. बाल विवाह, बाल श्रम और बाल तस्करी जैसी समस्याओं की रोकथाम के लिए पंचायत, विद्यालय, परिवार और समुदाय के बीच बेहतर समन्वय जरूरी है. उन्होंने कहा कि बाल संरक्षण समितियां बच्चों से जुड़ी समस्याओं की पहचान करने और जरूरत पड़ने पर त्वरित कार्रवाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं.

मुखिया अध्यक्ष, वार्ड सदस्य उपाध्यक्ष

गठित समिति में मुखिया को अध्यक्ष और वार्ड सदस्य को उपाध्यक्ष बनाया गया है. आंगनबाड़ी सेविका, आशा कार्यकर्ता, विद्यालय के प्रधानाचार्य और दो छात्राओं को सदस्य बनाया गया. कार्यक्रम के दौरान समिति के सदस्यों को बाल अधिकार एवं बाल संरक्षण से संबंधित दायित्वों की जानकारी दी गयी.

कई लोग रहे मौजूद

कार्यक्रम में समाजसेवी पवन कुमार, वार्ड सदस्य देवेंद्र साह, आंगनबाड़ी सेविका राजकुमारी देवी, आशा कार्यकर्ता राखी रानी सहित चिंता देवी, पानवती देवी, सुनीता देवी, नीला देवी, श्वेता कुमारी, वर्षा कुमारी, गुड़िया कुमारी और संजू देवी मौजूद थीं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अभिषेक शाश्वत

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >