वैशाली जिले के लालगंज थाना क्षेत्र में भारतमाला परियोजना के तहत बन रहे एनएच-139डब्ल्यू फोरलेन पर गुरुवार को हादसा हो गया. निर्माण कार्य के दौरान पुल का भारी लॉन्चर अचानक गिर गया, जिसकी चपेट में आकर छह कर्मचारी घायल हो गए, जिनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई.
2 / 6
फुल स्क्रीन में देखें
हादसे के बाद मौके पर मची अफरा-तफरी
लॉन्चर गिरते ही निर्माण स्थल पर अफरा-तफरी मच गयी. मौके पर मौजूद कर्मचारियों और स्थानीय लोगों ने घायलों को बाहर निकाला और इलाज के लिए लालगंज रेफरल अस्पताल पहुंचाया.
3 / 6
फुल स्क्रीन में देखें
छह घायलों का अस्पताल में इलाज
हादसे में घायल सभी छह कर्मचारियों का लालगंज रेफरल अस्पताल में इलाज कराया गया. इनमें दो कर्मचारियों की हालत गंभीर बतायी जा रही है, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया.
4 / 6
फुल स्क्रीन में देखें
हादसे के बाद लगी लोगों की भीड़
हादसे की जानकारी मिलते ही घायलों के परिजन और स्थानीय लोग अस्पताल पहुंच गये. अस्पताल में लोग घायलों की स्थिति जानने के लिए जुटे रहे, जिससे कुछ देर तक वहां भी अफरा-तफरी का माहौल रहा.
5 / 6
फुल स्क्रीन में देखें
घटनास्थल पर पहुंचे ग्रामीण
हादसे की सूचना मिलने के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण निर्माण स्थल पर पहुंच गये. ग्रामीणों ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठाते हुए हंगामा किया और निर्माण कार्य में सुरक्षा मानकों का पालन नहीं किये जाने का आरोप लगाया.
6 / 6
फुल स्क्रीन में देखें
सुरक्षा व्यवस्था को लेकर उठे सवाल
ग्रामीणों और घायलों के परिजनों का आरोप है कि इतनी बड़ी राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजना में काम के दौरान पर्याप्त सुरक्षा उपकरण और तकनीकी सतर्कता जरूरी है. उन्होंने निर्माण स्थल की सुरक्षा व्यवस्था की जांच कराने की मांग की.
वर्तमान में मैं, रागिनी शर्मा पटना स्थित प्रभात खबर डिजिटल की टीम के साथ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं. यहां मैं बिहार के विभिन्न जिलों से जुड़ी अहम खबरों, राजनीतिक-सामाजिक मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर काम कर रही हूं. मेरा उद्देश्य हर खबर को सरल, सटीक और प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करना है, ताकि पाठक न सिर्फ जानकारी प्राप्त करें बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें और डिजिटल पत्रकारिता को और अधिक सार्थक बनाया जा सके.
पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही मैंने प्रिंट और डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. अपने कॉलेज के समय में हिंदुस्तान के साथ इंटर्नशिप के दौरान मुझे पहली बार वेब पोर्टल पर खबर लिखने और डिजिटल न्यूज राइटिंग का व्यावहारिक अनुभव मिला. इसी दौरान मैंने न्यूज़ लेखन, हेडलाइन स्ट्रक्चर और डिजिटल स्टोरी प्रेजेंटेशन की बुनियादी समझ विकसित की.
इसके बाद वर्ष 2025 में पत्रकारिता में ग्रेजुएशन पूरा करने के साथ ही मैंने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत की. डिजिटल मीडिया में मेरी पहली भूमिका फर्स्ट बिहार झारखंड के साथ रही, जहाँ मैंने एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग के माध्यम से बिहार के जमीनी मुद्दों को कवर किया. इस दौरान मैंने राज्य की राजनीति, सामाजिक सरोकारों और आम जनता से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर सक्रिय रूप से रिपोर्टिंग की.