BPSC Success Story : (सुशील कुमार सिंह) वैशाली जिला के लालगंज प्रखंड के चंदवारा गांव निवासी साकेत कुमार ने 70वीं बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) परीक्षा में सफलता हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है. साकेत कुमार ने परीक्षा में 1256वीं रैंक प्राप्त करते हुए प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी (BSO) पद पर चयनित होकर अपने परिवार, गांव और जिले को गौरवान्वित किया है.
70th BPSC: सफलता की खबर मिलते ही गांव में खुशी की लहर.
साकेत कुमार पूर्व जिला परिषद सदस्य अवधेश सिंह के पुत्र हैं. उनकी सफलता की खबर मिलते ही चंदवारा गांव में खुशी की लहर दौड़ गई. परिजनों, ग्रामीणों और शुभचिंतकों ने उनके घर पहुंचकर बधाई दी तथा मिठाई खिलाकर अपनी खुशी का इजहार किया. इस दौरान पूरे गांव में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला.
Vaishali News : कठिन परिश्रम और अनुशासन का मिला फल.
साकेत की प्रारंभिक शिक्षा मुजफ्फरपुर में हुई. उन्होंने कठिन परिश्रम, अनुशासन और निरंतर अध्ययन के बल पर BPSC जैसी प्रतिष्ठित परीक्षा में सफलता हासिल की. उनकी यह उपलब्धि क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बन गई है.
Success Story : जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने किया सम्मानित.
गांव पहुंचने पर भाजपा नेता अभिजीत कुमार बिक्की, रजनीश सिंह, पार्षद सह भाजपा नेता मनीष सिंह सहित कई गणमान्य लोगों ने साकेत कुमार को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया. वहीं मिठाई खिलाकर उनकी सफलता का जश्न मनाया गया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई.
Hajipur News : युवाओं के लिए बने प्रेरणा.
ग्रामीणों ने कहा कि साकेत कुमार की सफलता यह संदेश देती है कि सही लक्ष्य, लगातार मेहनत और मजबूत इच्छाशक्ति के बल पर बड़ी से बड़ी सफलता हासिल की जा सकती है. उनकी उपलब्धि से लालगंज क्षेत्र के युवाओं में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार हुआ है.
Also Read : भरत तिवारी के परिजनों से मिले कुचायकोट विधायक पप्पू पांडेय, न्याय दिलाने का दिलाया भरोसा
