वैशाली में गंडक नदी किनारे 375 लीटर देसी शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार, दो नाव से फरार

हाजीपुर की हथसारगंज ओपी पुलिस ने गुप्त सूचना पर गंडक नदी किनारे छापेमारी कर 375 लीटर देसी शराब जब्त की है. एक तस्कर गिरफ्तार हुआ है, जबकि दो नाव लेकर भागने में सफल रहे. पुलिस फरार तस्करों की तलाश में जुटी है.

Hajipur News: हथसारगंज ओपी पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गुरुवार को बाला दास घाट स्थित गंडक नदी के किनारे छापेमारी कर 375 लीटर देसी शराब बरामद की है. कार्रवाई के दौरान एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया, जबकि उसके दो साथी नाव लेकर नदी के रास्ते फरार हो गए.

नाव से लाई जा रही थी शराब की खेप

पुलिस के अनुसार, सूचना मिली थी कि कुछ तस्कर नाव के जरिए भारी मात्रा में शराब की खेप लेकर गंडक नदी के रास्ते हथसारगंज तट पर पहुंचने वाले हैं. सूचना मिलते ही हथसारगंज ओपी पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की.

पुलिस को देखते ही भागने लगे तस्कर

मौके पर पुलिस ने देखा कि तीन लोग नाव से सफेद रंग की बोरियां उतार रहे थे. पुलिस को देखते ही तीनों भागने लगे. पुलिस बल ने पीछा कर एक तस्कर को मौके से दबोच लिया, जबकि दो आरोपी नाव लेकर नदी के रास्ते फरार हो गए.

15 बोरियों से 375 लीटर देसी शराब बरामद

गिरफ्तार तस्कर की पहचान हथसारगंज वार्ड संख्या-1 निवासी दीनबंधु सहनी के रूप में हुई है. पुलिस ने मौके से 15 बोरियों में रखी कुल 375 लीटर देसी शराब बरामद की.

फरार तस्करों की तलाश जारी

पुलिस ने गिरफ्तार तस्कर के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है. वहीं फरार दोनों तस्करों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है.

Also Read:बिहार में अब रात के 2 बजे भी नहीं रुकेगी बच्चों की पढ़ाई? नए डिजिटल लर्निंग ऐप से मिलेगा ये फायदा


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek Kumar

अभिषेक कुमार मैं 9 साल से पत्रकारिता कर रहा हूं नेशनल मीडिया चैनल में के साथ काम किया हूं मेरी सबसे अच्छा पकड़ क्राइम की खबर और राजनीतिक की खबर पर है वहीं दैनिक अखबारी के डिजिटल बिग में भी काम कर चुका हूं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >