HAJIPUR NEWS. स्नान के दौरान पानी में डूबी भाई को राखी बांधने आयी महिला का शव रक्षाबंधन के दिन बरामद

जुड़ावनपुर थाना क्षेत्र के जुड़ावनपुर बरारी वार्ड एक बलुआ टोक में हुआ था हादसा

राघोपुर. जुड़��वनपुर थाना क्षेत्र के जुड़ावनपुर बरारी वार्ड एक बलुआ टोक गांव में बीते शुक्रवार को बाढ़ के पानी में नहाने के दौरान डूबी महिला का शव बरामद कर लिया गया. शनिवार की देर शाम शव मिलने पर आसपास के लोग जुट गये. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया. शुक्रवार को युगेश्वर राय की 22 वर्षीय पुत्री रानी कुमारी घर के निकट बाढ़ के पानी में नहा रही थी. इसी दौरान पैर फिसलने से गहरे पानी में डूब गयी. सूचना पर पहुंची एसडीआरएफ टीम ने भी उसकी खोजबीन की थी. लोगों ने बताया कि वह राखी बांधने अपने घर आयी थी. थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार ने बताया कि सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Abhishek shaswat

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >