Hajipur News : बूथ स्तर तक मजबूत होगा भाजपा संगठन, वैशाली में बनी चुनावी रणनीति

भाजपा वैशाली जिला उत्तरी के जिलाध्यक्ष अजब लाल साह ने संगठनात्मक कार्यों की समीक्षा के लिए वैशाली विधानसभा क्षेत्र का दौरा किया. उन्होंने मंडल समिति के साथ बैठक कर पार्टी पदाधिकारियों को आगामी विधानसभा चुनाव में जिले की सभी आठ सीटें जीतने के लिए आवश्यक रणनीति पर मार्गदर्शन दिया. उन्होंने कहा कि आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में फिर से एनडीए की सरकार बनेगी

वैशाली. भाजपा वैशाली जिला उत्तरी के जिलाध्यक्ष अजब लाल साह ने संगठनात्मक कार्यों की समीक्षा के लिए वैशाली विधानसभा क्षेत्र का दौरा किया. उन्होंने मंडल समिति के साथ बैठक कर पार्टी पदाधिकारियों को आगामी विधानसभा चुनाव में जिले की सभी आठ सीटें जीतने के लिए आवश्यक रणनीति पर मार्गदर्शन दिया. उन्होंने कहा कि आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में फिर से एनडीए की सरकार बनेगी और इसमें भाजपा कार्यकर्ताओं की भूमिका अहम होगी. लोकसभा संयोजक सीए अभिषेक राज उर्फ राजा भैया ने कहा कि वैशाली विधानसभा क्षेत्र के हर बूथ पर पन्ना प्रमुख और पेज प्रमुख नियुक्त किये जायेंगे. ये पदाधिकारी पार्टी के पटना कार्यालय से सीधे जुड़े रहेंगे और 353 बूथों पर करीब 10 हजार भाजपा कार्यकर्ता संगठन को मजबूत करने के साथ-साथ क्षेत्रीय समस्याओं को सरकार तक पहुंचाने का काम करेंगे. विधानसभा दौरे के दौरान जिलाध्यक्ष, जिला मंत्री निशा भारती के आवास, भैया राम चौक, पहुंचे और उनके पति लक्ष्मीकांत सिंह के आकस्मिक निधन पर शोक जताया. उन्होंने शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाया. वहीं लोकसभा संयोजक ने अपने आवास पर भाजपा जिलाध्यक्ष, जिला महामंत्री अजीत पांडे, जिला उपाध्यक्ष पंकज यादव और प्रतिभा देवी, जिला मंत्री रेखा पासवान, जिला कोषाध्यक्ष सुरेंद्र प्रधान, पूर्व मंडल अध्यक्ष महेश साह, संतोष पासवान, सोनू कुमार, रत्नेश टिंकू, वर्तमान मंडल अध्यक्ष संजीव चौरसिया, अनिल कुमार, दीपक कुमार, दिनेश साह, मिथिलेश यादव, श्रीनाथ यादव और अन्य कार्यकर्ताओं का अंगवस्त्र देकर स्वागत किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >