hajipur news. अल्पसंख्यकों पर हो रहे हमलों के खिलाफ भाजपा ने किया मार्च

नेताओं ने बांग्लादेश की अंतरिम सरकार और वहां के कार्यवाहक प्रधानमंत्री मोहम्मद यूनुस का पुतला दहन किया

गोरौल. बांग्लादेश में हिंदुओं की हत्या के विरोध में बुधवार को गोरौल में भाजपा नेताओं ने आक्रोश मार्च निकाला. भाजपा नेता अभिषेक राज उर्फ राजा भइया के नेतृत्व में यह मार्च गोरौल चौक से प्रारंभ होकर प्रमुख मार्गों से होते हुए पुनः गोरौल चौक पर संपन्न हुआ. इस दौरान नेताओं ने बांग्लादेश की अंतरिम सरकार और वहां के कार्यवाहक प्रधानमंत्री मोहम्मद यूनुस का पुतला दहन किया. उन्होंने कहा कि बांग्लादेश में जिस प्रकार दीपू दास नामक एक हिंदू युवक को जिंदा जला दिया गया, वह वहां व्याप्त कट्टरपंथी और अमानवीय सोच को दर्शाता है. भाजपा नेताओं ने बताया कि बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं की सुरक्षा पूरी तरह से खतरे में है. यदि भारत, बांग्लादेश का निर्माण कर सकता है, तो वहां रह रहे हिंदुओं की रक्षा के लिए कठोर कदम उठाने की क्षमता भी रखता है. उन्होंने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों को तत्काल रोकने और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इस मुद्दे को उठाने की भी मांग की. इस दौरान सतीश श्रीवास्तव, अमरजीत कुमार, संजीव चौरसिया, सुमन गुप्ता, ललिता देवी, सुभाष सिंह उर्फ दया, छोटे चौधरी, शिवशंकर व्यास, पूनम कुमारी, नीतू कुमारी, अजय साह, रूबी सिंह, रानी कुमारी, अमित सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता भी शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >