वैशाली से मनाली घूमने निकला, 200 फीट गहरी खाई में गिरी कार, मां और 11 माह के बेटे की मौत

Vaishali Family Manali Road Accident : हिमाचल प्रदेश के लाहौल जिले में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में वैशाली जिले की एक महिला और उसके 11 माह के दूधमुंहे बेटे की मौत हो गई. वहीं महिला की सास गंभीर रूप से घायल हो गई हैं.

Vaishali Family Manali Road Accident : (दीपक कुमार श्रीवास्तव) हिमाचल प्रदेश के लाहौल जिले में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में वैशाली जिले की एक महिला और उसके 11 माह के दूधमुंहे बेटे की मौत हो गई. वहीं महिला की सास गंभीर रूप से घायल हो गई हैं. घटना की सूचना मिलते ही वैशाली थाना क्षेत्र के दुमदुमा गांव में मातम पसर गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

Vaishali News : मां-बेटे की गई जान, सास गंभीर घायल

मृतकों की पहचान दुमदुमा गांव निवासी जयप्रकाश सिंह की बहू तन्नू कुमारी (26) और उनके 11 माह के पुत्र दक्ष कुमार के रूप में हुई है. तन्नू कुमारी, दीपक कुमार सिंह की पत्नी थीं. हादसे में दीपक की चाची सरिता देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है.

Manali Road Accident: गुरुग्राम से मनाली घूमने गया था परिवार

परिजनों के अनुसार, तन्नू कुमारी अपने पति दीपक कुमार सिंह, भाई और अन्य परिजनों के साथ हरियाणा के गुरुग्राम से मनाली घूमने गई थीं. परिवार मनाली से अटल टनल होते हुए रोहतांग दर्रा की ओर जा रहा था.

Bihar News Today: 200 फीट गहरी खाई में गिरी कार

बताया गया कि लाहौल जिले के पोकसर क्षेत्र में धारा वाटरफॉल के पास दीपक कुमार सिंह ने वाहन रोका था. इसी दौरान उनका बड़ा बेटा अहान खाने की जिद करने लगा, जिसके बाद दीपक और उनका साला बच्चे को लेकर वाहन से नीचे उतर गए. कार में तन्नू कुमारी, सरिता देवी और 11 माह का पुत्र दक्ष मौजूद थे. तभी वाहन अचानक ढलान पर फिसल गया और करीब 200 फीट गहरी खाई में जा गिरा.

राहत-बचाव के बाद अस्पताल पहुंचाए गए घायल

हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई. स्थानीय लोगों और प्रशासन की मदद से राहत एवं बचाव अभियान चलाया गया. सभी घायलों को मनाली अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने तन्नू कुमारी और उनके पुत्र दक्ष कुमार को मृत घोषित कर दिया.

Bihar Road Accident : पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलने पर लाहौल पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी. पोस्टमार्टम के बाद मां-बेटे के शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं.

Mother and Son Killed : गांव में पसरा मातम

मृतका के चचेरे ससुर मनोज कुमार सिंह ने बताया कि पूरा परिवार गुरुग्राम में रहता है, जहां दीपक कुमार सिंह एक निजी कंपनी में कार्यरत हैं. हादसे के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. वहीं दुमदुमा गांव में शोक की लहर है और लोग पीड़ित परिवार को सांत्वना देने पहुंच रहे हैं.

Also Read : गोपालगंज में भीषण अग्निकांड, शॉर्ट सर्किट से दर्जनों दुकान जलकर खाक

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vivek Singh

विवेक सिंह माता सीता की धरती और मिथिला का द्वार कहे जाने वाले समस्तीपुर जिले से आते हैं. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. इससे पहले #The_Newsdharma के साथ डिजिटल मीडिया, ग्राउंड रिपोर्टिंग , और न्यूज़ लेखन के क्षेत्र में कार्य करने का अनुभव रहा है. सामाजिक, राजनीतिक, शिक्षा, युवा, महिला सुरक्षा और जनता से जुड़े मुद्दों पर विशेष रुचि रखते हैं. सरल, तथ्यात्मक और प्रभावी लेखन शैली के माध्यम से पाठकों तक महत्वपूर्ण खबरें और मुद्दे पहुंचाने का निरंतर प्रयास करते हैं. NGO अमर शहीद बिपिन सिंह फाउंडेशन के साथ जुड़कर सामाजिक, स्वास्थ्य, पर्यावरण ,रोजगार और महिला सशक्तिकरण जैसे मुद्दों पर भी कार्य करने का अनुभव हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >