हाजीपुर में जानवरों का शिकार कर खेतों में फेका, किसान परेशान और आक्रोशित

Bihar News: हाजीपुर के गौसपुर ईजरा चौर में नीलगायों को गोली मारकर खेतों में छोड़ दिए जाने से किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. 24 घंटे से अधिक समय बीतने के बाद भी शव नहीं हटाए जाने से दुर्गंध फैल रही है और खेतों की जुताई प्रभावित हो रही है.

Bihar News:(राहुल कुमार राय) हाजीपुर के सदर प्रखंड क्षेत्र के गौसपुर ईजरा चौर में वन विभाग की कार्रवाई के बाद गंभीर लापरवाही सामने आई है. स्थानीय लोगों के अनुसार रविवार सुबह विभाग से आए शूटरों ने क्षेत्र में नीलगायों को निशाना बनाया, जिसमें करीब दो दर्जन नीलगायों की मौत हो गई.

खेतों में पड़े हैं मृत नीलगाय

ग्रामीणों का आरोप है कि घटना के 24 घंटे से अधिक समय बीत जाने के बाद भी मृत नीलगायों को खेतों से नहीं हटाया गया है. शव खुले में पड़े रहने के कारण पूरे इलाके में तेज दुर्गंध फैल गई है, जिससे किसानों और राहगीरों को भारी परेशानी हो रही है.

किसानों का काम हुआ प्रभावित

स्थानीय किसानों का कहना है कि अभी खेतों की जुताई और बुआई का समय है, लेकिन खेतों में पड़े मृत जानवरों के कारण वे काम शुरू नहीं कर पा रहे हैं. दुर्गंध और अस्वच्छता के कारण किसान खेतों में जाने से भी कतरा रहे हैं. किसानों ने चेतावनी दी है कि यदि 24 घंटे के भीतर शवों को नहीं हटाया गया तो वे धरना-प्रदर्शन करेंगे.

स्वास्थ्य और संक्रमण का खतरा

स्थानीय लोगों का कहना है कि खुले में पड़े मृत जानवरों से दुर्गंध के साथ-साथ संक्रमण फैलने का खतरा भी बढ़ गया है. ऐसे शवों पर कुत्ते, कौए और मक्खियां मंडराने लगती हैं, जिससे आसपास के इलाके में बीमारियों के फैलने की आशंका बनी रहती है.

ग्रामीणों में आक्रोश

घटना को लेकर ग्रामीणों में वन विभाग के प्रति नाराजगी है. लोगों का कहना है कि कार्रवाई के बाद मृत जानवरों के निस्तारण की जिम्मेदारी विभाग की थी, लेकिन लापरवाही के कारण पूरा क्षेत्र प्रभावित हो रहा है.

Also Read:केमिस्ट हड़ताल पर प्रशासन सख्त, बक्सर में मरीजों को राहत देने की तैयारी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: raginisharma

raginisharma is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >