हाजीपुर में आपसी विवाद ने लिया हिंसक रूप, दो पक्षों में जमकर मारपीट; 6 से अधिक घायल

Bihar News: हाजीपुर के पातेपुर थाना क्षेत्र स्थित मजहराबाद गांव में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई. मामूली कहासुनी हिंसक झड़प में बदल गई और दोनों ओर से लाठी-डंडे चलने लगे. ग्रामीणों ने प्रशासन से मामले में निष्पक्ष कार्रवाई करने और गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने की मांग की है.

Bihar News:(गोपाल कुमार) हाजीपुर में जमीन विवाद को लेकर एक घटना सामने आई. जिले के पातेपुर थाना क्षेत्र स्थित मजहराबाद गांव में भूमि विवाद इंताना बढ़ गया की दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई. मामूली कहासुनी देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई. दोनों ओर से लाठी-डंडे चलने लगे. घटना में दोनों पक्षों के आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए. जबकि तीन लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है. दोनों पक्षों के बीच जब जमकर मारपीट हो रही थी , तभी किसी ने घटना का लाइव वीडियो बना लिया. अब वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है.

पुराने भूमि विवाद ने पकड़ा तूल

जानकारी के अनुसार, मजहराबाद गांव में जमीन के एक टुकड़े को लेकर दो पट्टीदारों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था. गुरुवार को इसी विवाद को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए. पहले दोनों ओर से कहासुनी हुई, लेकिन कुछ ही देर में मामला उग्र हो गया और दोनों पक्षों के लोग लाठी-डंडे लेकर भिड़ गए. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार विवाद इतना बढ़ गया कि गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. आसपास के लोग जान बचाकर इधर-उधर भागने लगे. घटना के दौरान किसी ने पूरी मारपीट का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

मां-बेटा समेत तीन गंभीर रूप से घायल

मारपीट में एक पक्ष के लालन राय, उनकी पत्नी अनिता देवी और पुत्र संजीत कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि तीनों को सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं. वहीं दूसरे पक्ष के भी तीन से चार लोगों को चोट लगी है. घटना के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने सभी घायलों को इलाज के लिए पातेपुर सामुदायिक अस्पताल पहुंचाया. वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर रेफर कर दिया.

दूसरे पक्ष ने लगाया अलग आरोप

वहीं दूसरे पक्ष के लोगों का कहना है कि विवाद भूमि को लेकर नहीं, बल्कि मवेशी के नाद में राख डालने को लेकर शुरू हुआ था. उनका आरोप है कि मामूली विवाद के बाद अचानक स्थिति बिगड़ गई और दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए.

गांव में तनाव, पुलिस जांच में जुटी

घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है. स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते बीच-बचाव नहीं किया जाता तो घटना और भी गंभीर हो सकती थी. पुलिस को मामले की सूचना दे दी गई है और वायरल वीडियो के आधार पर पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है. ग्रामीणों ने प्रशासन से मामले में निष्पक्ष कार्रवाई करने और गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने की मांग की है.

Also Read:ऑर्केस्ट्रा को लेकर जमकर हंगामा: गोपालगंज के होटल रॉल्सन पर पत्थरबाजी, तेज साउंड को लेकर हुआ बवाल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Raginisharma

वर्तमान में मैं, रागिनी शर्मा पटना स्थित प्रभात खबर डिजिटल की टीम के साथ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं. यहां मैं बिहार के विभिन्न जिलों से जुड़ी अहम खबरों, राजनीतिक-सामाजिक मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर काम कर रही हूं. मेरा उद्देश्य हर खबर को सरल, सटीक और प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करना है, ताकि पाठक न सिर्फ जानकारी प्राप्त करें बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें और डिजिटल पत्रकारिता को और अधिक सार्थक बनाया जा सके.

पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही मैंने प्रिंट और डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. अपने कॉलेज के समय में हिंदुस्तान के साथ इंटर्नशिप के दौरान मुझे पहली बार वेब पोर्टल पर खबर लिखने और डिजिटल न्यूज राइटिंग का व्यावहारिक अनुभव मिला. इसी दौरान मैंने न्यूज़ लेखन, हेडलाइन स्ट्रक्चर और डिजिटल स्टोरी प्रेजेंटेशन की बुनियादी समझ विकसित की.

इसके बाद वर्ष 2025 में पत्रकारिता में ग्रेजुएशन पूरा करने के साथ ही मैंने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत की. डिजिटल मीडिया में मेरी पहली भूमिका फर्स्ट बिहार झारखंड के साथ रही, जहाँ मैंने एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग के माध्यम से बिहार के जमीनी मुद्दों को कवर किया. इस दौरान मैंने राज्य की राजनीति, सामाजिक सरोकारों और आम जनता से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर सक्रिय रूप से रिपोर्टिंग की.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >