हाजीपुर-महुआ मार्ग पर हादसे में पंचायत समिति सदस्य की मौत

हाजीपुर-महुआ थाना क्षेत्र के बोतला चौक पर ओवर टेक करने के दौरान एक ट्रक ने बाइक सवार युवक को रौंद दिया

संवाददाता. हाजीपुर-महुआ थाना क्षेत्र के बोतला चौक पर ओवर टेक करने के दौरान एक ट्रक ने बाइक सवार युवक को रौंद दिया. मृतक राजापाकड़ थाना क्षेत्र के रंदहा गांव निवासी विजय राय बताया गया है. मृतक रंदाहा पंचायत के पंचायत समिति सदस्य थे. घटना के बाद अक्रोशित लोगों ने घटना स्थल के पास सड़क जाम कर दिया. घटना की सूचना मिलते ही महुआ थाना की पुलिस मौके पर पहुंच कर अक्रोशित लोगों को समझा कर शांत कराया तथा घटना की सूचना परिजनों को दी. जानकारी के अनुसार शुक्रवार की देर शाम आठ बजे के करीब राजापाकड़ थाना क्षेत्र के रंदाहा गांव निवासी विजय राय बाइक से महुआ के तरफ से अपने घर लौट रहे थे. इसी दौरान हाजीपुर की ओर से जा रही पत्थर लोड ट्रक ने ओवरटेक करने के दौरान सामने से बाइक में टक्कर मार दी. स्थानीय लोगों ने बताया कि ट्रक की गति इतनी तेज थी कि बाइक समेत युवक ट्रक में फंस कर लगभग 20 मीटर तक घसीटता चला गया जिससे युवक का शव क्षत विक्षत हो गया. घटना से अक्रोशित लोगों ने घटना स्थल के पास ही सड़क जाम कर दिया. स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना महुआ थाना की पुलिस को दी.सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर युवक के जेब से मिले कागजात के आधार पर युवक की पहचान कर घटना की सूचना परिजनों को दी. सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंच गए. परिजनों के मौके पर पहुंचते ही अक्रोशित हो गए तथा पुलिस के साथ हाथापायी करने लगे. पुलिस ने अक्रोशित लोगों को समझा कर शांत कराने में जुटी थी. खबर लिखे जाने तक सड़क जाम कर परिजन शव को उठाने नहीं दे रहे थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >