हाजीपुर: सड़क हादसे में दिवंगत आत्मा के उप निदेशक सियाराम साहू को बिदुपुर कृषि कार्यालय में दी गई श्रद्धांजलि

बिदुपुर प्रखंड कृषि कार्यालय परिसर में आत्मा के उप निदेशक सियाराम साहू के असामयिक निधन पर शोक सभा आयोजित की गई. उपस्थित अधिकारियों और कर्मियों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की. उनके निधन को कृषि विभाग के लिए अपूरणीय क्षति बताया गया.

Hajipur News: बिदुपुर प्रखंड कृषि कार्यालय परिसर में बुधवार को आत्मा (ATMA) के उप निदेशक सियाराम साहू के असामयिक निधन पर शोक सभा आयोजित की गई. इस दौरान उपस्थित अधिकारियों और कर्मियों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की तथा उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की.

शोक सभा में वक्ताओं ने सियाराम साहू के व्यक्तित्व और कार्यशैली को याद करते हुए उनके निधन को कृषि विभाग के लिए अपूरणीय क्षति बताया. उपस्थित कर्मियों ने कहा कि उन्होंने अपने कार्यकाल में किसानों और विभाग के हित में उल्लेखनीय योगदान दिया.

महात्मा गांधी सेतु के पास सड़क हादसे में हुई थी मौत

जानकारी के अनुसार, आत्मा के उप परियोजना निदेशक सियाराम साहू की सोमवार देर रात महात्मा गांधी सेतु के पाया संख्या-26 के समीप सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी. उनके आकस्मिक निधन की खबर से कृषि विभाग के अधिकारियों और कर्मियों में शोक की लहर है.

बड़ी संख्या में अधिकारी और कर्मी रहे मौजूद

शोक सभा में प्रखंड कृषि पदाधिकारी अजीत कुमार शर्मा, किसान सलाहकार प्रेम प्रकाश सिंह, रवि रंजन कुमार, सुनील कुमार, रानी कुमारी, संजीव कुमार, प्रमोद कुमार, संजय कुमार, कृषि समन्वयक सदानंद सिंह, जितेंद्र कुमार, राकेश रौशन, बीटीएम अनिकेत कुमार सहित कृषि विभाग के कई अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे. सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं.

Also Read: बिहार में ऑनलाइन जुआ खेलने वालों की अब खैर नहीं, विधानसभा से नया कानून पास, दूसरी बार पकड़े गए तो 2 साल की सजा


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >