अधेड़ की मौत के बाद लोगों ने जाम की सड़क

महुआ थाना क्षेत्र की कन्हौली धनराज पंचायत में तेज रफ्तार की बाइक की ठोकर से घायल एक अधेड़ की इलाज के दौरान मौत हो गयी

महुआ. महुआ थाना क्षेत्र की कन्हौली धनराज पंचायत में तेज रफ्तार की बाइक की ठोकर से घायल एक अधेड़ की इलाज के दौरान मौत हो गयी. मृतक की पहचान कन्हौली पानापुर गांव निवासी 55 वर्षीय मुनीलाल पंडित के रूप की गयी. मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया. सभी का रो-रोकर बुरा हाल है. वहीं घटना से लोग आक्रोशित हो गये और महुआ-हाजीपुर मुख्य मार्ग को जाम कर दिया. सूचना पर पहुंची पुलिस आक्रोशित लोगों को समझाकर जाम खाली कराया तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया. जानकारी के अनुसार रविवार की शाम कन्हौली पानापुर गांव निवासी 55 वर्षीय मुनीलाल पंडित को तेज रफ्तार एक बाइक सवार ने जोरदार ठोकर मार दी. जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल व्यक्ति को स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया. जहां इलाज के दौरान सोमवार को उसकी मौत हो गयी. मौत के बाद लोग आक्रोशित होकर सोमवार की दोपहर महुआ -हाजीपुर सड़क को कन्हौली पानापुर के निकट जाम कर दिया. सड़क जाम की सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष राजेश रंजन दल बल के साथ पहुंच कर स्थानीय लोगों के सहयोग से आक्रोशित लोगों को समझाकर जाम खाली कराया तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया. अधेड़ की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है. सगे संबंधी तथा ग्रामीण परिजनों को संभालने में जुटे है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >