hajipur news. नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में प्रसव कराने की दी सलाह

चेहराकलां सेहान स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रधानमंत्री मातृत्व सुरक्षा योजना के तहत मासिक स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया

चेहराकलां.

चेहराकलां सेहान स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रधानमंत्री मातृत्व सुरक्षा योजना के तहत मासिक स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया. साथ ही रेफरल अस्पताल खाजेचांद छपरा, अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कटहरा में भी मासिक स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया. सभी अस्पताल के प्रभारीयों ने बताया कि आयोजित शिविर में कुल 106 गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य की जांच कर आवश्यक दवाएं दी गई. जिसमे सीएचसी में 19, रेफरल में 21 एवं कटहरा में 66 गर्भवती महिलाएं शामिल है. जहां हीमोग्लोबिन, शुगर, एचआईवी, वजन आदि की जांच की गई व आवश्यकता अनुसार दवाइयां एवं खाने के लिए विटामिन बी कंपलेक्स, आयरन, कैल्शियम की गोलियां भी दी गई. महिला चिकित्सकों ने गर्भवतियों को खान-पान पर विशेष ध्यान देने व पौष्टिक भोजन लेने की बात पर बल दिया गया. खाने में हरी साग, सब्जी, दूध, अंडे, मछली आवश्यकता अनुसार खाने की सलाह दी गयी. महिलाओं को अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में प्रसव कराने की सलाह दी गई हैं. जिससे जच्चा बच्चा दोनों स्वस्थ होंगे. शिविर में डा तरन्नुम, फातिमा, सुहानी, राजीव रंजन एवं सुधीर कुमार उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: KAIF AHMED

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >