hajipur news. सीएसपी संचालक से लूट का एक आरोपित हथियार के साथ गिरफ्तार

15 अप्रैल की घटना, उसी दिन कदम चौक के पास बाइक भी लूटी थी, पुलिस इस मामले में अन्य बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है

हाजीपुर/ महुआ. महुआ थाना की पुलिस ने 15 अप्रैल को थाना क्षेत्र के कदम चौक के पास से बाइक लूट तथा महुआ-देसरी मार्ग स्थित हरपुर चौक के पास से सीएसपी संचालक से 20 हजार रुपये नकद तथा लैपटॉप लूट मामले में एक बदमाश को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. पुलिस ने बदमाश के पास से एक देसी पिस्टल, दो जिंदा कारतूस एवं सीएसपी संचालक से लूटा गया आधार कार्ड एवं 5300 रुपये नकद बरामद किया है. पुलिस इस मामले में अन्य बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. यह जानकारी सोमवार को महुआ एसडीपीओ कुमारी दुर्गा शक्ति ने महुआ थाना में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान दी. एसडीपीओ ने बताया कि 15 अप्रैल को महुआ थाना क्षेत्र के कदम चौक के पास रौनक कुमार नामक युवक से बाइक सवार तीन बदमाशों ने उसकी बाइक लूट ली थी. इस मामले में पीड़ित ने एक नामजद तथा दो अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी थी. उसी दिन बाइक सवार तीन बदमाशाें ने बाइक लूट की घटना के महज आधा घंटा के भीतर ही थाना क्षेत्र के महुआ-देसरी मार्ग स्थित हरपुर चौक के पास भदवास गांव निवासी सीएसपी संचालक रामदयाल पंडित से हथियार के बल पर 20 हजार रुपये नकद, लैपटॉप, मार्फो एवं अन्य आवश्यक दस्तावेज रखे बैग लूट कर फरार हो गया था. इस मामले में पीड़ित के आवेदन के आधार पर पुलिस ने तीन अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही थी.

घटना को लेकर एसपी के निर्देश पर टीम की गयी थी गठित

एसडीपीओ ने बताया कि दोनों लूट की घटना को लेकर एसपी के निर्देश पर महुआ थाना की पुलिस पदाधिकारियों की एक टीम बनायी गयी थी. टीम में डीआइयू भी शामिल थी. बताया गया कि तकनीकी जांच के क्रम में पुलिस को पता चला कि दोनों घटना को एक ही गिरोह के बदमाशों ने अंजाम दिया है. पता चलने पर पुलिस ने डीआइयू की मदद से छापेमारी कर देसरी रोड स्थित ब्रह्मोतरा गाछी के पास से एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार बदमाश की पहचान अलिपुर मुकुंद गांव निवासी स्व लाल किशोर राय के पुत्र मुकेश कुमार के रूप में हुई है. गिरफ्तार बदमाश से पूछताछ के आधार पर पुलिस ने अन्य बदमाशों की पहचान कर उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.

बदमाश की निशानदेही पर पुलिस ने किया लूट का सामान बरामद

एसडीपीओ ने बताया कि गिरफ्तार बदमाश से सख्ती से पूछताछ करने पर उसने अपने स्वीकारोक्ति बयान में दोनों लूट की दोनों घटनाओं में शामिल होने की बात स्वीकार की है. उसकी निशानदेही पर पुलिस ने खेसरहिया स्थित गनेश के बथान से लूटी गयी राशि में से 53 सौ रुपये, सीएसपी संचालक का आधार कार्ड बरामद किया है. बदमाश के बयान के आधार पर अन्य बदमाशों की पहचान कर ली गयी है. दो बदमाश कहीं अन्यत्र पलायन कर गए है. पुलिस गिरफ्तार बदमाश का आपराधिक इतिहास खंगालने में जुटी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shashi kant kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >