hajipur news. दो सगी बहनों से छेड़खानी और मारपीट का आरोपित गिरफ्तार

पटेढ़ा टोक गांव निवासी कुख्यात पर दर्ज हैं सात आपराधिक मामले, गिरफ्तारी के बचने के लिए मुजफ्फरपुर के कथैया थाना क्षेत्र में था छिपा

पटेढी बेलसर. सिलाई-कटाई प्रशिक्षण केंद्र से घर लौट रही दो सगी बहनों से छेड़खानी और विरोध करने पर उनकी बेरहमी से पिटाई करने के मामले में नामजद आरोपी को डीआइयू व बेलसर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने पटेढ़ा टो��� गांव निवासी कुख्यात राजा कुमार को मंगलवार की रात मुजफ्फरपुर जिले के कथैया थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया है. कुख्यात पर पूर्व से कई मामले दर्ज हैं. पुलिस इस मामले में फरार अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. यह जानकारी एसडीपीओ सदर-2 गोपाल मंडल ने बुधवार को मीडिया को दी.

28 जनवरी की है घटना

उन्होंने बताया कि 28 जनवरी को पटेढ़ा जयराम गांव की दो सगी बहनें कटारु गांव स्थित सिलाई-कटाई प्रशिक्षण केंद्र से घर लौट रही थीं. रास्ते में राजा कुमार ने तीन अन्य बदमाशों के साथ मिलकर सुनसान जगह पर उनके साथ छेड़खानी की. दोनों बहनों ने जब विरोध किया, तो एक बहन की बेरहमी से पिटाई कर उसे बुरी तरह जख्मी कर दिया. प्राथमिकी दर्ज करने के बाद पुलिस बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही थी.

सोशल मीडिया पर एक्टिव होने से मिला सुराग

एसडीपीओ ने बताया कि वारदात के बाद राजा कुमार ने पुलिस से बचने के लिए मोबाइल फोन का इस्तेमाल बंद कर दिया था. लेकिन कुछ दिनों पहले वह सोशल मीडिया पर सक्रिय दिखा, जिससे पुलिस को उसका सुराग मिला. डीआइयू व बेलथाना की पुलिस ने मंगलवार की रात मुजफ्फरपुर जिले के कथैया थाना क्षेत्र में छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया. पुलिस के अनुसार राजा लूट के सात मामलों में आरोपी है. उसके खिलाफ महुआ और नगर थाने में दो-दो और वैशाली थाने में लूट के तीन मामले दर्ज हैं. हालांकि, वह इन सभी मामलों में जमानत पर बाहर था. इस दौरान थानाध्यक्ष अनुरंजन कुमार, एसआइ रीना कुमारी समेत अन्य पुलिसकर्मी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shashi kant kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >