वैशाली में पूर्व जिला पार्षद के घर चोरी करते रंगे हाथ धराया युवक, पुलिस को सौंपा

महुआ मुकुंदपुर में पूर्व जिला पार्षद विश्वनाथ विप्लवी के घर चोरी करते एक युवक को रंगे हाथ पकड़ा गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Vaishali Crime News : वैशाली जिले के महुआ थाना क्षेत्र के महुआ मुकुंदपुर में रविवार की देर रात पूर्व जिला पार्षद के घर चोरी करते एक युवक को लोगों ने रंगे हाथ पकड़ लिया. लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपित को गिरफ्तार कर थाने ले गयी, जहां उससे पूछताछ की जा रही है.

खटपट की आवाज से खुली नींद

जानकारी के अनुसार, रविवार की रात करीब दो बजे एक युवक महुआ मुकुंदपुर निवासी पूर्व जिला पार्षद विश्वनाथ विप्लवी के घर में घुस गया. वह कमरे में रखे बक्से और अलमारी को तोड़कर उसमें रखे आभूषण और रुपये चोरी कर रहा था. इसी दौरान घर में खटपट की आवाज सुनकर विश्वनाथ विप्लवी की पत्नी पिंकी कुमारी की नींद खुल गयी. उन्होंने देखा कि एक अज्ञात युवक घर में घुसकर चोरी कर रहा है. इसके बाद उन्होंने शोर मचाना शुरू कर दिया. शोर सुनकर घर के अन्य सदस्यों के साथ पड़ोस के लोग भी जाग गए.

लोगों ने पकड़कर पुलिस को दी सूचना

लोगों ने मौके पर ही युवक को पकड़ लिया और इसकी सूचना महुआ थाने को दी. सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष अरविंद प्रसाद ने गश्ती दल को मौके पर भेजा. पुलिस ने आरोपित युवक को गिरफ्तार कर थाने पहुंचाया. पुलिस आरोपित से पूछताछ कर रही है और चोरी में शामिल अन्य लोगों के बारे में भी जानकारी जुटा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By दिलीप कुमार

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >