जुलाई में वैशाली पुलिस की कार्रवाई, 828 आरोपी गिरफ्तार, 15 हजार लीटर से अधिक शराब जब्त

वैशाली पुलिस ने जुलाई में चलाए गए विशेष अभियान के तहत 828 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है. इस दौरान भारी मात्रा में हथियार, ड्रग्स और 15 हजार लीटर से अधिक अवैध शराब जब्त की गई.

Hajipur News : वैशाली जिले में अपराध नियंत्रण और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए वैशाली पुलिस द्वारा चलाए गए विशेष अभियान में जुलाई माह के दौरान 828 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया. यह जानकारी पुलिस अधीक्षक शुभांक मिश्रा ने सोमवार को प्रेस बयान जारी कर दी.

गंभीर मामलों में हुई कार्रवाई

एसपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में हत्या के 19, दहेज हत्या के 7, हत्या के प्रयास के 65, चोरी के 78, अपहरण के 9, दुष्कर्म के 2, एससी/एसटी एक्ट के 6, पॉक्सो एक्ट के 6, लूट के 3, जालसाजी के 5, एनडीपीएस एक्ट के 33 तथा आर्म्स एक्ट के 26 आरोपी शामिल हैं. इसके अलावा वारंट एवं अन्य मामलों में 242 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने 2,447 वारंट, कुर्की और इश्तेहार का भी निष्पादन किया.

हथियार और मादक पदार्थ की बरामदगी

विशेष अभियान के दौरान पुलिस ने 14 अवैध हथियार, 16 कारतूस, दो खोखा और चार मैगजीन बरामद किए. वहीं 61.714 किलोग्राम गांजा, 988.694 ग्राम स्मैक एवं हेरोइन, 1.335 किलोग्राम चरस, 4,973 लीटर कफ सिरप और पांच लीटर स्प्रिट भी जब्त की गई.

15 हजार लीटर से अधिक शराब जब्त

एसपी के अनुसार जुलाई माह में पुलिस ने 15 हजार लीटर से अधिक अवैध शराब जब्त की तथा 29 अवैध शराब भट्ठियों को ध्वस्त किया. इसके अलावा 8 लाख 47 हजार 428 रुपये नकद, 50 मोबाइल, 35 दोपहिया वाहन, आठ चारपहिया वाहन, पांच तिपहिया वाहन, एक ट्रक, एक जेसीबी और 20 छर्रे समेत अन्य सामान भी बरामद किए गए.

वाहन जांच में 6.65 लाख रुपये जुर्माना

वाहन जांच अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों से एचएचडी मशीन के माध्यम से चालान काटकर 6 लाख 65 हजार 700 रुपये जुर्माना वसूला गया. एसपी ने कहा कि अपराधियों, शराब माफियाओं और मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ पुलिस का अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek Kumar

अभिषेक कुमार मैं 9 साल से पत्रकारिता कर रहा हूं नेशनल मीडिया चैनल में के साथ काम किया हूं मेरी सबसे अच्छा पकड़ क्राइम की खबर और राजनीतिक की खबर पर है वहीं दैनिक अखबारी के डिजिटल बिग में भी काम कर चुका हूं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >