70th BPSC Result : (कृत्यानंद सिंह) 70वीं बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) परीक्षा में सफलता हासिल कर महनार अनुमंडल का नाम रोशन करने वाले प्रतिभाशाली अभ्यर्थियों को सोमवार को सम्मानित किया जाएगा. इसको लेकर महनार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) प्रवीण कुमार ने जानकारी दी है.
Vaishali News: एसडीपीओ कार्यालय में होगा सम्मान समारोह
एसडीपीओ प्रवीण कुमार ने बताया कि सम्मान समारोह का आयोजन सोमवार को पूर्वाह्न 11 बजे अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्यालय, महनार में किया जाएगा. समारोह में महनार अनुमंडल क्षेत्र के सभी सफल बीपीएससी अभ्यर्थियों को सम्मानित कर उनकी उपलब्धियों का अभिनंदन किया जाएगा.
Hajipur News: युवाओं के लिए प्रेरणा हैं सफल अभ्यर्थी
एसडीपीओ ने कहा कि बीपीएससी जैसी प्रतिष्ठित परीक्षा में सफलता प्राप्त करने वाले युवाओं ने अपने कठिन परिश्रम, लगन और समर्पण से क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है. उनकी उपलब्धियां अन्य युवाओं के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेंगी और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को नई दिशा देंगी.
BPSC Success Story: सफल अभ्यर्थियों से उपस्थिति की अपील
उन्होंने सभी सफल अभ्यर्थियों से निर्धारित समय पर समारोह में उपस्थित होकर सम्मान ग्रहण करने की अपील की है. साथ ही कहा कि यदि कोई अभ्यर्थी किसी कारणवश स्वयं उपस्थित नहीं हो सकता है, तो वह अपने अभिभावक को भेजकर सम्मान प्राप्त कर सकता है.
प्रतिभाओं के सम्मान से मिलेगा सकारात्मक संदेश
एसडीपीओ ने कहा कि प्रतिभाओं का सम्मान समाज में सकारात्मक वातावरण बनाने के साथ-साथ युवाओं को शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं की ओर प्रेरित करने का कार्य करता है. ऐसे आयोजन समाज में मेहनत और प्रतिभा को पहचान दिलाने का माध्यम बनते हैं.
Also Read : जज्बे को सलाम! 6 बार हुए फेल, 7वीं बार में अमीन से सीधे BDO बने औरंगाबाद के विकास कुमार
