स्वतंत्रता सेनानी के पौत्र ने बढ़ाया वैशाली का मान, 70वीं BPSC पास कर सौरभ कुमार बने राजस्व अधिकारी

70th BPSC Result : वैशाली जिले के देसरी प्रखंड क्षेत्र के उफरौल पंचायत निवासी सौरभ कुमार ने 70वीं बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) परीक्षा में सफलता हासिल कर राजस्व अधिकारी (Revenue Officer) पद पर चयनित होकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है.

70th BPSC Result : (मनोहर कुमार) वैशाली जिले के देसरी प्रखंड क्षेत्र के उफरौल पंचायत निवासी सौरभ कुमार ने 70वीं बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) परीक्षा में सफलता हासिल कर राजस्व अधिकारी (Revenue Officer) पद पर चयनित होकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है. उनकी इस उपलब्धि से पूरे गांव और परिवार में खुशी का माहौल है.

स्वतंत्रता सेनानी के पौत्र ने रचा सफलता का इतिहास

सौरभ कुमार स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय रामसागर प्रसाद सिंह के पौत्र एवं अमरनाथ सिंह के पुत्र हैं. शनिवार को जैसे ही बीपीएससी का अंतिम परिणाम घोषित हुआ और सौरभ को अपनी सफलता की जानकारी मिली, परिवार में जश्न का माहौल बन गया. उनकी उपलब्धि को पूरे पंचायत और जिले के लिए गर्व का विषय माना जा रहा है.

Vaishali News मेहनत और लगन से हासिल की सफलता

ग्रामीण परिवेश से निकलकर सौरभ ने अपनी मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प के दम पर यह मुकाम हासिल किया है. उनकी सफलता युवाओं के लिए प्रेरणा बन गई है और यह साबित करती है कि कठिन परिश्रम के बल पर कोई भी लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है.

Bpsc Success Story जनप्रतिनिधियों और समाजसेवियों ने दी बधाई

सौरभ कुमार के राजस्व अधिकारी बनने पर विधायक महेंद्र राम, मुखिया पूनम कुमारी, जिला परिषद सदस्य मोहित पासवान, युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव विजय यादव, लोजपा प्रखंड अध्यक्ष बलिंद्र सिंह, बीस सूत्री अध्यक्ष हरेंद्र सिंह, पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष चंदेश्वर पासवान, समाजसेवी विमल सिंह तथा राजीव पटेल उर्फ पप्पू सिंह समेत कई लोगों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं.

Hajipur News : युवाओं के लिए बने प्रेरणा

सौरभ की सफलता ने क्षेत्र के युवाओं में नई ऊर्जा का संचार किया है. स्थानीय लोगों का कहना है कि उनकी उपलब्धि आने वाली पीढ़ियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए प्रेरित करेगी.

Also Read : गांव की बेटी ने रचा इतिहास, 70वीं BPSC में चयनित होकर नेहा कुमारी ने बढ़ाया वैशाली का मान

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vivek Singh

विवेक सिंह की डिजिटल मीडिया और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में विशेष रुचि रही है. वे बिहार के मिथिला क्षेत्र के निवासी हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में 2 वर्षों से सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं.

उन्होंने मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई की है. शिक्षा के दौरान उन्होंने रिपोर्टिंग, समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, जनसंचार, फोटो जर्नलिज्म, मोबाइल जर्नलिज्म (MOJO) और मीडिया रिसर्च की गहन समझ विकसित की है. अध्ययन के दौरान उन्होंने इंटर्नशिप भी की, जहां उन्हें न्यूजरूम की कार्यप्रणाली, टीवी समाचार निर्माण, स्क्रिप्ट लेखन, विजुअल चयन, फील्ड रिपोर्टिग और प्रसारण प्रक्रिया को नजदीक से समझने का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हुआ.

पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से ग्राउंड रिपोर्टिंग, जनमत संग्रह (Public Opinion), सामाजिक मुद्दों की कवरेज और स्थानीय समाचारों के संकलन का व्यापक अनुभव प्राप्त किया. उन्होंने विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और जनहित से जुड़े विषयों पर जमीनी स्तर से रिपोर्टिंग करते हुए आम लोगों की आवाज को प्रमुखता से सामने लाने का कार्य किया है.

इसके साथ ही वे NGO से जुड़कर सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाते हैं. स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, युवा सशक्तिकरण, धार्मिक और जनकल्याण से जुड़े अभियानों में उनकी विशेष भागीदारी रही है. समाज के विभिन्न वर्गों के बीच जागरूकता फैलाने और सकारात्मक बदलाव लाने के प्रयासों में वे निरंतर योगदान देते रहे हैं.

वर्तमान में विवेक सिंह राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, अपराध, रियल-टाइम समाचारों, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी खबरों पर लेखन करते हैं. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization), कंटेंट प्लानिंग और ट्रेंड-आधारित समाचार लेखन की अच्छी समझ है. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, त्वरित कवरेज और कम समय में तथ्यपरक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है.

विवेक सिंह किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं. वे विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही समाचार प्रकाशित करते हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग और लेखन में सटीकता तथा विश्वसनीयता बनी रहती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाले विवेक सिंह पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >