hajipur neews. नियोजन सह व्यावसायिक मार्गदर्शन मेले में 187 लोगों को मिला रोजगार

निर्धारित तिथियों में सभी प्रखंड मुख्यालयों में होगा मेला का आयोजन, तीन फरवरी को शहर के अक्षयवट राय स्टेडियम में होगा शृंखला का समापन

हाजीपुर

. पातेपुर प्रखंड कार्यालय परिसर में युवा रोजगार एवं कौशल विकास विभाग एव जिला नियोजनालय के द्वारा प्रखंड स्तरीय ‘नियोजन सह व्यावसायिक मार्गदर्शन मेला’ का आयोजन किया गया. डीएम वर्षा सिंह निर्देश में नियोजन सह व्यावसायिक मार्गदर्शन मेला जिले के सभी प्रखंड कार्यालय परिसरों में विभिन्न तिथियों को आयोजित किया जाना है, जिसकी शुरुआत शुक्रवार को पातेपुर प्रखंड से की गयी. इस श्रृंखला का समापन 3 फरवरी 2026 को हाजीपुर प्रखंड परिसर स्थित अक्षयवट राय स्टेडियम में किया जायेगा.

इस संबंध में बताया जाता है कि नियोजन मेला के इस पहल का उद्देश्य युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना तथा उन्हें व्यावसायिक मार्गदर्शन प्रदान करना है. मेला का उद्घाटन दीप प्रज्वलन कर अपर समाहर्ता (आपदा), जिला नियोजन पदाधिकारी अनीश तिवारी, पातेपुरके प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी ने किया.

660 लोगों ने जमा किया बायोडाटा

नियोजन सह व्यावसायिक मार्गदर्शन मेले में निजी क्षेत्र की कुल आठ कंपनियों ने भाग लिया, जिनमें फ्लिपकार्ट, ऋषभ ऑटोमोबाइल, उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक, सुब्रोस सहित अन्य प्रतिष्ठित नियोजक शामिल थे. नियोजन सह व्यावसायिक मार्गदर्शन मेला में में नियोजकों द्वारा कुल 660 बायोडाटा प्राप्त किया गया. जिनमें से 187 आवेदकों का स्थल पर ही चयन किया गया.

मेला में चयनित कुछ अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरण किया गया. साथ ही विभाग द्वारा संचालित टूलकिट योजना के अंतर्गत सिलाई प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके लाभुकों को सिलाई मशीन दिया गया. इसके अतिरिक्त ‘सात निश्चय’ योजना के अंतर्गत प्रशिक्षित छात्र-छात्राओं के बीच कुशल युवा कार्यक्रम के प्रमाण पत्र भी वितरित किया गया.

अधिक से अधिक लाभ उठाने के लिए किया प्रेरित

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अपर समाहर्ता (आपदा) ने ‘नियोजक आपके द्वार’ नीति के अंतर्गत उपलब्ध रिक्तियों की जानकारी दिया तथा जिले के सभी प्रखंडों में आयोजित होने वाले आगामी मेलों का अधिक से अधिक लाभ उठाने के लिए युवाओं को प्रोत्साहित किया. जिला नियोजन पदाधिकारी ने सभी नियोजकों एवं उपस्थित पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए विभाग द्वारा संचालित टूलकिट, स्टडी किट तथा नियोजन कार्यालय में संचालित कैरियर इंफॉर्मेशन सेंटर के बारे में विस्तृत जानकारी दिया. नियोजन मेला पूर्णतः निःशुल्क है तथा किसी भी स्तर पर नियोजकों द्वारा अभ्यर्थियों से कोई शुल्क नहीं लिया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: KAIF AHMED

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >