हाजीपुर. कटहरा थाना क्षेत्र के शाहपुर गाैस उर्फ मजीया गांव में गुरुवार की दोपहर भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में हुए हिंसक झड़प के दौरान एक वृद्ध की पीट-पीट कर तथा ट्रैक्टर से रौंद कर हत्या मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना के महज 24 घंटे के भीतर गांव के ही 13 आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. इस मामले में मृतक की पत्नी पूनम देवी ने 22 लोगों के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी थी. पुलिस अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. यह जानकारी महुआ एसडीपीओ सुरभ सुमन ने शुक्रवार को कटहरा थाना में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान मीडिया को दी. उन्होंने बताया कि कटहरा थाना क्षेत्र के शाहपुर गौस गांव में बीते गुरुवार की दोपहर भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट की घटना हुई थी. मारपीट के दौरान एक पक्ष के लोगाें ने दूसरे पक्ष के एक वृद्ध की पीट-पीट कर घायल करने के बाद ट्रैक्टर से रौंद दिया था. परिजनों ने वृद्ध का कटहरा पीएचसी में इलाज कराने के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया था जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी थी. सदर अस्पताल में नगर थाना की पुलिस पदाधिकारी ने सदर अस्पताल पहुंच कर मृतक की पत्नी पूनम देवी का फर्द बयान दर्ज किया था. फर्द बयान में कुल 22 लोगों को आराेपित किया गया है. घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर घटना में शामिल दूसरे पक्ष के कुल 13 आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. गिरफ्तार आरोपितों में आठ महिला भी शामिल है. पुलिस ने मौके से ट्रैक्टर व तलवार को जब्त कर लिया है.
इन लोगों की हुई है गिरफ्तारी
विक्की कुमार, पिता-मनोज पंडितरवि कुमार उर्फ रवि किशन, पिता-मनोज पंडित
रमेश पंडित, पिता- स्व विशेश्वर पंडितमनोज पंडित, पिता-जुगेश्वर पंडितभरत पंडित, पिता- वीरचंद्र पंडितसुधा कुमारी, पिता-लालबहादुर पंडित
काजल देवी, पति-राजा पंडितसंगीता देवी, पति-रमेश पंडितफुलझड़ी देवी, पति-मनोज पंडित
खुशबू देवी, पति-भरत पंडितखुशबू देवी उर्फ रुची कुमारीसुनीता देवी, पति-वीरचंद्र पंडित
संगीता देवी, पति-विरजू पंडित15 वर्षों से चल रहा है भूमि विवाद
शाहपुर गौस उर्फ मजीया गांव में श्रवण पंडित एवं आरोपित पक्ष के बीच बीते 15 वर्षों से विवाद चल रहा था. मामला न्यायालय में लंबित था. पुलिस के अनुसार विवादित भूमि पर कोर्ट के आदेश पर दो बाद निषेधाज्ञा भी लगायी गयी थी. इसके बाद भी आरोपित पक्ष के लोग काफी संख्या में पूरी तैयारी के साथ ट्रैक्टर से खेत जोतने गए थे. इसी दौरान हुए हिंसक झड़प में दोनों पक्ष की ओर से पहले जमकर लाठी डंडे चले उसके बाद आरोपितों ने वृद्ध पर तलवार से हमला कर घायल कर दिया जिसके बाद ट्रैक्टर से रौंद दिया था.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
